
- 2019 में हुई थी ड्राइवर शादी, प्रताड़ना से परेशान होकर 2020 में कर ली थी आत्महत्या। पुलिस ने जांच के बाद दर्ज किया केस।
इंदौर। एफआरवी (डायल-100) के ड्राइवर पूनम कश्यप की मौत के मामले में बाणगंगा थाना पुलिस ने पत्नी, सास व सालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। आरोपित झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर प्रताड़ित करते थे।
पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय पूनम राजकुमार कश्यप निवासी रफेली चौकी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के सामने सराफा थाना की डायल-100 गाड़ी चलाता था। उसकी 19 अप्रैल 2019 को हाथरस (उप्र) निवासी प्रीति से शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा भी था। शादी के एक साल बाद ही विवाद होने लगा और प्रीति ने पूनम को धमकाया। बेटे को लेकर मायके चली गई। 19 नवंबर 2020 को पूनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में बाणगंगा थाना पुलिस ने जांच की और बुधवार को पत्नी प्रीति, सास मुन्नीदेवी और साले प्रदीप सिंह और पवन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
