इन्दौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चोरी की वारदाते सामने आई थी अतः पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से बड़ी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात सहित लाखो रुपए का समान जब्त किया है, और पूरे ही मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और जल्द ही कुछ और खुलासे हो सकते है।
इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी सेटेलाईट क्षेत्र में पिछले दिनों फरियादी राजेंद्र सहित अन्य रहवासियों के घरों में चोरी की वारदात सामने आई थी इस पूरे मामले में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर कुछ आरोपियों को चिन्हित किया हुआ था इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश बड़ी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान सस्ते दामों में बेचने के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया व उनके पास से सात लाख का सामान भी जप्त किया जिसमें सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान शामिल था तो वहीं पकड़े गए आरोपियों के ऊपर पहले भी कई तरह के अपराध दर्ज है तो वहीं पिछले कुछ दिनों से लसूडिया थाना क्षेत्र के विभिन्न कालोनियों में सूने घरों को निशाना बनाकर आरोपियों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था वहीं आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए इनोवा गाड़ी से क्षेत्र में आते थे और इस दौरान कोई भी सुना घर उन्हें दिखता था तो उसका ताला तोड़कर घर में प्रवेश करते थे और वारदात को अंजाम देकर वापस से इनोवा कार के माध्यम से फरार हो जाते थे ।
