इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में अक्टूबर माह में एक युवक की मौत हो गई थी पूरे मामले में इंदौर तिलक नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच खुड़ैल पुलिस को सौंपी थी वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक युवक के शरीर में मारपीट कर हत्या करने का खुलासा हुआ पूरे ही मामले में खुड़ैल पुलिस ने मृतक के पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है
मामला खुड़ैल थानां क्षेत्र के ग्राम सनवादिया का है यंहा के रहने वाले चमन जाटव नामक युवक के खिलाफ उसी के परिजन ने खुड़ैल चौकी पर चमन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी अगले ही दिन उसे तिलक नगर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था वहीं अगले ही दिन चमन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसका मर्ग तिलक नगर पुलिस ने कायम कर जांच खुड़ैल पुलिस को सौपी थी खुड़ैल पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जिसमें यह पाया कि मृतक चमन के शरीर में जगह चोट के निशान थे और उसके परिवार ने एक्सीडेंट में घायल होने का बात कर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया था जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट होने का खुलासा हुआ और यह स्पष्ट हुआ कि उसकी एक्सीडेंट में मौत नहीं हुई है उसकी हत्या की गई है जिसमें यह बात सामने आई थी उसके पिता रमेश जाटव और भाई विनय जाटव द्वारा उसे जमकर पीटा था और एक्सीडेंट का बात कर उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी पूरे ही मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और उसके भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है ग्रामीण डीएसपी के मुताबिक मृतक युवक शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में वह घर में आए दिन विवाद करता था जिससे खफा होकर उसके पिता और भाई ने उसके साथ मारपीट की थी जिसके चलते उसकी मौत हुई थी फिलहाल पुलिस पूरा मामले में और भी जांच कर रही है
