इंदौर शहर की चंदन नवांशहर क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है पुलिस की प्रारंभिक जानकारी एवं परिजनों से बात करने पर यह जानकारी सामने आई है कि युवक कई दिनों से तनाव से ग्रस्त था और उसी के चलते उसने अपने आप को फांसी लगा ली है।
दरअसल घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर की है जहां पर रहने वाले रवि वर्मा ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली है। इसी सिलसिले में मृतक के रिश्तेदार सुनील वर्मा ने बताया है कि रवि पिछले कई दिनों से तनाव में था उसने कुछ वर्ष पूर्व एक हत्या की थी जिसका फैसला कोर्ट द्वारा कुछ ही दिनों में आने वाला था। उसे कहीं ना कहीं इस बात का आभास था कि कोर्ट द्वारा उसे हत्या के जुर्म में कड़ी से कड़ी सजा दी जाने वाली है। इसी तनाव के चलते उसने अपने कमरे मे खुद को फ़ासी लगा ली।
