ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्यवाही चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 26 अवैध पिस्टल आरोपियों से की बरामद
इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन में अवैध हथियार निर्माण में संलिप्त गिरोह पर बड़ी कार्यवाही । जिला खरगोन एवं जिला बुरहानपुर पुलिस टीम ने कुल 26 अवैध पिस्टल आरोपियों से की बरामद ।
- इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन में अवैध हथियार निर्माण में संलिप्त गिरोह पर बड़ी कार्यवाही ।
- जिला खरगोन एवं जिला बुरहानपुर पुलिस टीम ने कुल 26 अवैध पिस्टल आरोपियों से की बरामद ।
- कुल चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
डीजीपी महोदय पुलिस मुख्यालय भोपाल और इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन आईजी के निर्देशन पर लगातार अवैध हथियारों में संलिप्त गिरोह पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्यवाही की जा रही है ।
प्रदेशभर में अवैध हथियार, उनके निर्माण और तस्करी में संलिप्त गिरोह पर प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ प्रारंभ किया गया था ।
ऑपरेशन के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन श्री राकेश गुप्ता द्वारा जिलों के सभी पुलिस अधीक्षकों को अवैध हथियार निर्माण में संलिप्त और उसकी तस्करी में लगे हुए आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए थे। विगत दिनों संपन्न हुई अपराध समीक्षा मीटिंग में भी आईजी द्वारा इस बिंदु पर प्रमुखता से जोर दिया गया था ।
प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में जिला खरगोन और जिला बुरहानपुर की पुलिस टीम ने अवैध हथियारों में संलिप्त गिरोह पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके कब्जे से कुल 26 अवैध हथियार व पिस्टल बरामद की हैं ।
जिला खरगोन के थाना गोगावां क्षेत्रांतर्गत एसडीओपी भीकनगांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तड़के सुबह 5:00 बजे गांव सिंगुन में दबिश दी और कार्यवाही करते हुए कुल 3 आरोपी 1. जयपाल पिता सोहन सिंह सिकलीगर निवासी सिंगुन 2. गोविंद पिता पप्पू सिंह सिकलीगर निवासी ग्राम पाचोरी बुरहानपुर हाल मुकाम ग्राम सिंगुन 3. गोपाल पिता शोभागसिंह सिकलीगर निवासी सतीपुरा, भगवानपुरा को गिरफ्तार कर 12 पिस्टल और 02 देसी कट्टे कुल 14 अवैध हथियार बरामद किए ।
इसी तरह जिला बुरहानपुर के थाना खकनार क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा दबिश देते हुए अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी में संलिप्त आरोपी शमशेर सिंह पिता धर्म सिंह सिकलीगर निवासी पाचोरी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कुल 12 अवैध पिस्टल बरामद की गई ।
इंदौर ग्रामीण ज़ोन के अंतर्गत की गई इस कार्यवाही में कुल 26 अवैध पिस्टल और हथियार जप्त किए गए हैं।
उक्त दोनों कार्यवाहियों में थानों के बल के साथ-साथ साइबर टीम, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन तकनीक का भी उपयोग किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले