देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन पुलिस टीम की कार्यवाही 78 अवैध हथियार और हथियार निर्माण सामग्री के साथ कुल 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

• इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन पुलिस टीम का अवैध हथियार निर्माण और उसके व्यापार पर घातक "प्रहार" ।

Abhishek Raghuvanshi5 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

• इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन पुलिस टीम का अवैध हथियार निर्माण और उसके व्यापार पर घातक “प्रहार” ।

• पुलिस महानिदेशक महोदय श्री सुधीर सक्सेना जी, पुलिस मुख्यालय भोपाल, के निर्देशानुसार अवैध हथियारों पर कार्रवाई हेतु प्रदेश भर में चलाया जा रहा है “ऑपरेशन प्रहार”

तस्वीरों में खबर2 फोटो

• ज़ोन के जिले बड़वानी, धार, खरगोन और बुरहानपुर द्वारा अवैध हथियारों से संबंधित गिरोह पर की गई कार्यवाही।

• विस्तृत कार्य योजना तैयार कर और मॉडर्न तकनीक का उपयोग कर अलग-अलग स्थानों पर दी दबिश ।

अवैध हथियार और उससे संबंधित गतिविधियों में संलिप्त सक्रिय गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने हेतु पुलिस महानिदेशक महोदय म.प्र. श्री सुधीर सक्सेना जी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है ; जिसके अनुपालन में
इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन क्षेत्र के जिला धार, बड़वानी, खरगोन और बुरहानपुर में अवैध हथियारों के निर्माण, उनकी तस्करी और खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह पर पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 78 अवैध हथियार और हथियार निर्माण सामग्री जप्त की गई है ।


उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिरीक्षक महोदय इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन श्री राकेश गुप्ता द्वारा ज़ोन में अवैध हथियारों के निर्माण और खरीद – फरोख्त में सक्रिय संगठित आपराधिक समूहों और गिरोह की धरपकड़ हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई ; जिसमें मुखबिर तंत्र सक्रिय करने, आदतन अपराधियों पर निगरानी रखने, आधुनिक तकनीक जैसे साइबर सेल और ड्रोन तकनीक का उपयोग इस कार्य – योजना में शामिल किया गया ।

आईजी श्री गुप्ता द्वारा ज़ोन के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकगणों को इस कार्य योजना के अनुरूप अवैध हथियार निर्माण और हथियारों के अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में जिला बड़वानी, धार, खरगोन और बुरहानपुर द्वारा अवैध हथियारों के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए अलग-अलग आरोपियों से कुल 78 अवैध हथियार, और बड़े पैमाने पर हथियार निर्माण सामग्री जप्त की गई है।

जिला बड़वानी में अवैध हथियार में संलिप्त गिरोह पर दबिश देने हेतु 03 एसडीओपी के नेतृत्व में 3 टीमों का गठन किया गया ; जिन्होंने वरला, पलसूद और सेंधवा (ग्रामीण) थाना क्षेत्र में दबिश देते हुए कुल 07 आरोपीगणों को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपीगणों से 14 देसी पिस्टल, 18 कट्टे, 02 रिवाल्वर, 07 अर्द्ध – निर्मित पिस्टल कुल 41 अवैध फायर आर्म्स और बड़ी मात्रा में हथियार निर्माण सामग्री जप्त की गई है। गिरफ्तार किए गए 7 आरोपी 1.जोत सिंह पिता तेज सिंह सिकलीगर निवासी ग्राम उमर्ठी, 2. विक्की सिंह पिता कल्याण सिंह बरनाला निवासी उमर्ठी, 3. अंतर सिंह पिता होशियार सिंह बरनाला निवासी गुरुद्वारे के पीछे ग्राम उमर्ठी, 4. बल्लम सिंह पिता मौजीसिंह टकराना जाति सिकलीगर निवासी उंडी खोदरी पलसूद, 5. देपाल सिंह पिता डोढ़सिंह सिकलीगर निवासी उंडी खोदरी पलसूद, 6. महेंद्र सिंह पिता चतर सिंह चावला सिकलीगर निवासी उंडी खोदरी पलसूद,7. दीवान सिंह पिता प्रताप सिंह सिकलीगर निवासी उंडी खोदरी पलसूद के विरुद्ध पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं साथ ही आरोपी बल्लम सिंह पिता मौजी सिंह टकराना जाति सिकलीगर के ऊपर थाना धामनोद जिला धार में ₹3000/- की इनाम उद्घोषणा है।

जिला धार के थाना गंधवानी में ब्लॉक कॉलोनी बरिया क्षेत्र में आरोपी लखन पिता प्रधानसिंह सिगलीकर निवासी ब्लॉक कॉलोनी बारिया थाना गंधवानी जिला धार अवैध रूप से देसी कट्टे और पिस्टल का निर्माण कर रहा था जिसे पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा और उसके कब्जे से 09 देशी कट्टे, 02 देशी पिस्टल कुल 11 अवैध हथियार और चार जिंदा कारतूस, तथा फायर आर्म्स बनाने की सामग्री – 1 ग्राइंडर, 01 भट्टी पंखा, 01आरी, 02 कानस, 01 गोल कानस, 02 हथौड़ी, 04 छैनी, 02 चिमटा,01एरन ,01पिस्टल फरमा , 01 पिंचस, 01 बट फरमा, 01 मैगजीन फरमा, 01आधी बनी बैरल का टुकड़ा, फाइबर का टुकडा लोहे की पाइप, लोहे को चद्दर, आदि जप्त किया गया।

जिला खरगोन में एसडीओपी भीकनगांव के नेतृत्व में 5 थानों और डी. आर. पी. पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से थाना गोगावां क्षेत्रांतर्गत सिंगुन गांव में दबिश दी गई और एसडीओपी खरगोन के नेतृत्व में 02 थानों तथा डीआरपी पुलिस लाइन बल द्वारा थाना भगवानपुरा के ग्राम धूलकोट में छापामार कार्यवाही करते हुए, कुल 3 आरोपी गण 1. जयपाल पिता सोहन सिंह सिकलीगर निवासी सिंगुन 2. गोविंद पिता पप्पू सिंह सिकलीगर निवासी ग्राम पाचोरी बुरहानपुर हाल मुकाम ग्राम सिंगुन 3. गोपाल पिता शोभागसिंह सिकलीगर निवासी सतीपुरा, भगवानपुरा को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 12 अवैध पिस्टल और 02 अवैध देसी कट्टे, कुल 14 अवैध हथियार जप्त किए गए ।

जिला बुरहानपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए थाना खकनार क्षेत्र में एक संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दबिश की कार्यवाही की गई जिसमें आरोपी शमशेर सिंह पिता धर्म सिंह सिकलीगर निवासी पाचोरी को 12 अवैध देशी पिस्टल और हथियार निर्माण सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
ज़ोन अंतर्गत चारों जिलों में की गई कार्यवाही के दौरान साइबर मॉनिटरिंग, डॉग स्क्वायड और ड्रोन तकनीक का बखूबी उपयोग किया गया ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑