देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर संभाग के प्रभारी अधिकारी एडीजीपी श्री जयदीप प्रसाद द्वारा की गई, इन्दौर संभाग के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

★ संभाग के सभी जिलों की पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Abhishek Raghuvanshi26 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

★ संभाग के सभी जिलों की पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

★ पारदर्शी, स्वच्छ एवं जनोन्मुखी पुलिस प्रशासन इंदौर की जनता को मिलें इसके लिये हमेशा प्रयासरत् रहने की बात पर दिया जोर।

तस्वीरों में खबर5 फोटो

इंदौर। अपराधों पर नियत्रंण एवं बेहतर कानून व्यवस्था तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर करने तथा उसमें और कसावट लाने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन द्वारा संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था एवं पुलिस के कार्यों की समीक्षा के प्रभावी अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री जयदीप प्रसाद को इंदौर संभाग का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में इंदौर संभाग के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री जयदीप प्रसाद द्वारा इंदौर संभाग के सभी जिलों की पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु संभाग के पुलिस अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन, आज दिनांक 25.12.2023 को पुलिस आयुक्त कार्यालय इंदौर के सभागार में किया गया ।
उक्त बैठक में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मकरंद देऊस्कर, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज (ग्रामीण) श्री राकेश गुप्ता, अति. पुलिस आयुक्त (का./व्य.) इंदौर श्री मनीष कपूरिया, अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज (ग्रामीण) श्री राजेश हिंगणकर सहित नगरीय इंदौर में पदस्थ सभी पुलिस उपायुक्तगण, इंदौर संभाग के सभी जिलों- इंदौर(ग्रामीण), धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षकगण व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

इस दौरान एडीजीपी श्री जयदीप प्रसाद द्वारा इंदौर पुलिस कमिश्नरेट सहित सभी जिलों द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, माफियाओं एवं संगठित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु किये जा रहे कार्यो आदि सभी विषयों पर पर विस्तृत चर्चा की। और प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा माफियाओं एवं संगठित अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, महिला अपराधों पर अंकुश एवं उनकी सुरक्षा तथा ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही और समाज हित में बेहतर पुलिसिंग आदि सभी प्राथमिकताओं के लिए दिए गए निर्देशों पर, पुलिस किस प्रकार कार्य कर रही है, सभी की विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी।

समीक्ष उपरांत एडीजीपी महोदय ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग की सभी प्राथकिताओं पर इंदौर संभाग के सभी जिलों एवं पुलिस कमिश्नरेट इंदौर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण पूरी मेहनत व लगन से कार्य कर रहे है तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर करने की दिशा में पुलिस द्वार कई नवाचार भी किये गये है, जिसकें अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे है।
वर्तमान समय के बढ़ते साइबर अपराधों एवं अवैध मादक पदार्थों और नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु जो कार्यवही की जा रही है वह संतोष जनक है। परंतु इस पर हमें उचित वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग के तहत समाज को भी इससे जोड़कर इस पर नियंत्रण हेतु कार्य करने की आवश्यकता है, जिसे आप विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कर भी रहे हैं, उसे और बेहतर करने के प्रयास करें।

उन्होंनें संभाग के सभी जिलों की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी इसी प्रकार से पूर्ण रूप से कर्तव्यनिष्ठ एवं तत्पर रहते हुए जनता के हित में पुलिस की सभी प्राथमिकताओं व प्रत्येक पहलुओं पर और बेहतर कार्य करते हुए – एक पारदर्शी, स्वच्छ एवं जनोन्मुखी पुलिस प्रशासन, जनता को मिलें इसके लिये हमेशा प्रयासरत् रहें।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 7 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 7 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑