इंदौर मे पदस्थ रहे SDM सुनील झा नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ अश्लीलता करते पकड़ाए, निलंबन के साथ हुई गिरफ्तारी
इंदौर।
इंदौर। एक चौंकाने (startling) वाला घटनाक्रम (events) सामने आया, जिसमें इंदौर (Indore) में पदस्थ रहे एसडीएम (SDM) और वर्तमान में झाबुआ में डिप्टी कलेक्टर (deputy collector) सुनील कुमार झा (Deputy Collector Sunil Kumar Jha) कन्या आश्रम में घुसकर नाबालिग आदिवासी लड़कियों (tribal girls) के साथ अश्लीलता करते पकड़ाए। इन लड़कियों ने ही अपने साथ हुई हरकत के चलते एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने पाक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर झा को गिरफ्तार भी कर लिया, वहीं संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने उन्हें निलंबित भी कर दिया।
इस तरह के विवादों में सुनील झा पूर्व में भी फंस चुके हैं, जब इंदौर में एसडीएम के रूप में पदस्थ थे तब एक महिला बीएलओ के साथ भी बदतमीजी और अपशब्द कहे थे और थोड़ी देर अपने पास बैठकर चले जाने की बात करते हुए पर्सनल नम्बर भी देने के प्रयास उक्त महिला बीएलओ को किए, जिसकी शिकायत कलेक्टर से करने पर उन्हें एसडीएम क्षेत्र से हटाकर अन्य शाखाओं में पदस्थ किया था। इतना ही नहीं कुछ समय पूर्व उन पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप भी लगे।
वहीं पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह ने भी भरी बैठक में उनकी ढिलीढाली कार्यप्रणाली पर फटकार लगाई थी। इतना ही नहीं, उनके बेटे दीपक पर भी कनाडिय़ा थाने पर कुछ समय पूर्व छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया गया था। सुनील झा पर गंभीर आरोप इस बार झाबुआ पदस्थी के दौरान अभी लगे और उनके खिलाफ थाना कोतवाली में पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज हुए। झा पर आरोप है कि उन्होंने 9 जुलाई को नवीन अजजा कन्या आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया और अधीक्षिका को रूम से बाहर रहने को कहा। कन्या आश्रम में नाबालिग आदिवासी तीन लड़कियों के साथ उन्होंने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी।
इंदौर में महिला बीएलओ के साथ भी कर चुके हैं हरकत
इन लड़कियों की उम्र 11 से 13 साल की ही है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में इन लड़कियों ने एसडीएम सुनील झा पर आरोप लगाए कि उन्होंने कमर में हाथ डालने, बालों को सुंघकर पूछने और सिर पर किस करने के साथ यह भी पूछा कि तुम्हारा पीरियड कब आता है और कौन-सा पैड इस्तेमाल करती हो। एक लडक़ी को जोर से गले लगाया और उसका गाल भी खींचा। इस तरह की अश्लील हरकतें इन लड़कियों के साथ सुनील झा ने की, जिस पर एफआईआर दर्ज होने के साथ ही उसकी गिरफ्तारी भी हो गई। वहीं इस अशोभनीय घटनाक्रम के चलते संभागायुक्त ने कल रात सुनील झा को निलंबित करते हुए मुख्यालय कलेक्ट्रेट बुरहानपुर में अटैच करने के आदेश भी निकाल दिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले