इंदौर में 3 दिसम्बर को होने वाली मतों की गणना की तैयारियां अंतिम चरण में
मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को दी गई मतगणना में तेजी के लिए टेबलों की संख्या बढ़ाई गई कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।
- मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को दी गई
- मतगणना में तेजी के लिए टेबलों की संख्या बढ़ाई गई
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।
इंदौर में 3 दिसम्बर को होने वाली विधानसभा निर्वाचन के मतों की गणना की व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी देने के लिये आज यहां कलेक्टर कार्यालय में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने की।
इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा मतगणना के लिये की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मतगणना में तेजी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के पश्चात टेबलों की संख्या बढ़ाई गई है। मतगणना अभिकर्ता की भूमिका एवं उत्तरदायित्व की जानकारी दी गई। बताया गया कि मोबाईल आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। बताया गया कि मतगणना नेहरू स्टेडियम में 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की जायेगी, इसके बाद ईव्हीएम के माध्यम से मतों की गिनती प्रारंभ होगी। सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिये अलग-अलग मतगणना कक्ष बनाये गये हैं। मतगणना के लिये मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक तथा माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की गई हैं। इनके प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। प्रशिक्षण का दूसरा चरण 30 नवम्बर को होगा। इसी तरह डाक मतपत्रों की गिनती करने वाले कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। प्रत्येक टेबल के लिये मतगणना दल बनाये गये हैं। इसके अलावा रिजर्व में भी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई हैं। मतगणना के अलावा अन्य कार्यों के लिये नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं।
बैठक में बताया गया कि ईव्हीएम से विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 16, इंदौर-1 में 16, इंदौर-2 में 21, इंदौर-3 में 14, इंदौर-4 में 14, इंदौर-5 में 20, डॉ. अम्बेडकर नगर महू में 14, राऊ में 14 तथा विधानसभा क्षेत्र सांवेर में 16 टेबलों पर एक साथ मतों की गणना की जायेगी। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 3 टेबलों पर डाक मतपत्रों की गिनती की जायेगी। इसी प्रकार डाक मतपत्रों की गिनती के लिये इंदौर-1, इंदौर-2, इंदौर-3, इंदौर-4, डॉ. अम्बेडकर नगर महू तथा सांवेर विधानसभा क्षेत्र में चार-चार टेबले लगायी गई हैं। इंदौर-5 तथा राऊ विधानसभा क्षेत्र के लिये डाक मतपत्रों की गिनती पांच-पांच टेबलों पर होगी।
इस तरह जिले में 9 विधानसभा क्षेत्रों में ईव्हीएम की मतों की गणना 145 टेबलों पर तथा डाक मतपत्रों की गिनती 37 टेबलों पर की जायेगी। पूर्व में 126 टेबलों पर ईव्हीएम के माध्यम से मतों की गणना की जाना थी। कुल 19 टेबलों की संख्या बढ़ाई गई है। इसी तरह डाक मतपत्रों की गिनती के लिये भी 28 टेबले बढ़ाई गई है। पूर्व में 9 टेबलों पर डाक मतपत्रों की गिनती की जाना थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले