इंदौर में बोले कैलाश विजयवर्गीय- अधिकारियों के भरोसे रहे तो योजना का बंटाढार हो जाता
भाजपा कार्यालय पर इंदौर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर जीते भाजपा प्रत्याशियों का हुआ अभिनंदन। विजयवर्गीय बोले- जो लोग पहले भाजपा को वोट नहीं देते थे, वो आज प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण योजनाओं के कारण वोट दे रहे हैं।

- भाजपा कार्यालय पर इंदौर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर जीते भाजपा प्रत्याशियों का हुआ अभिनंदन।
- विजयवर्गीय बोले- जो लोग पहले भाजपा को वोट नहीं देते थे, वो आज प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण योजनाओं के कारण वोट दे रहे हैं।
- तुलसी सिलावट ने कहा- इंदौर की जनता ने कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर दिया। हमने सेमीफाइनल जीत लिया, अब फाइनल में जीतना है।
- सांसद शंकर लालवानी ने कहा- इंदौर की प्रचंड जीत की चर्चा दिल्ली तक हो रही है। इसका श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है।
इंदौर। अधिकारियों के भरोसे रहे तो योजना का बंटाढार हो जाता। कार्यकर्ता मुझे बताते हैं कि अधिकारियों का रवैया बदल गया है। आजकल नमस्ते कर रहे हैं। चाय भी पिला रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि गुना की घटना में प्रथमदृष्टया जो दोषी थे, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। यह अच्छी शुरुआत है। सरकार ऐसे चलती है। हमें इस पर गर्व है।
यह बात कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत का परचम लहराने वाले विधायकों के अभिनंदन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत का श्रेय इंदौर की जनता को जाता है। जो लोग पहले भाजपा को वोट नहीं देते थे वे भी आज प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण की योजनाओं के कारण पार्टी को वोट दे रहे हैं। इस जीत से सभी कार्यकर्ताओं के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। हमें ध्यान रखना है कि इंदौर में कोई भी गरीब ऐसा न रहे जिसे योजना का लाभ न मिले। हमें घर-घर जाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है। कार्यक्रम की शुरुआत में इंदौर में हुए रेल हादसे में मृत दोनों किशोरियों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
सेमीफाइनल जीत लिया, अब फाइनल जीतना है
कार्यक्रम में सिलावट ने स्वागत नहीं करवाया। उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा में रेल हादसे में दो बच्चियों की असमय मौत हुई है। वे माला नहीं पहनेंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर का प्रभाव प्रदेश सहित पूरे देश में पड़ता है। इंदौर की जनता ने कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। हमने सेमीफाइनल जीत लिया, अब फाइनल में जीत दर्ज करना है।
इंदौर की प्रचंड जीत की चर्चा दिल्ली तक
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर की प्रचंड जीत की चर्चा दिल्ली तक है। इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। भाजपा के नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि इतिहास एक दिन में नहीं बनता है। कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से यह संभव किया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूसिंह रघुवंशी, गोपीकृष्ण नेमा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, राकेश गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, मनोज पटेल भी उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले