इंदौर में पकड़ाए ट्रक कटिंग गैंग के सरगना की तलाश:शातिर बदमाश लगातार बदलता रहता है ठिकाना,आगर-मालवा में मूवमेंट की मिली जानकारी
इंदौर की विजय नगर पुलिस ने चोरी के लैपटॉप बेचने के मामले में कंजर गिरोह से जुड़े चार सदस्यों को पकड़ा था। अब पुलिस इस गैंग के सरगना को पकड़ने के लिए आगर-मालवा इलाके में जाएगी।
इंदौर की विजय नगर पुलिस ने चोरी के लैपटॉप बेचने के मामले में कंजर गिरोह से जुड़े चार सदस्यों को पकड़ा था। अब पुलिस इस गैंग के सरगना को पकड़ने के लिए आगर-मालवा इलाके में जाएगी। बताया जाता है कि सरगना देवास और उसके आसपास के इलाकों में भी गैंग बनाकर काम करता है। उसके साथ और लड़कों की टीम भी है। सरगना अपने ठिकाने बदलते रहता है। विजय नगर पुलिस के अफसर जल्द उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की तैयारी में हैं।
TI रविन्द्र सिंह गुर्जर की टीम को ट्रक कटिंग के जरिए 65 लैपटॉप चोरी करने के मामले में अब आगरा-मालवा के विनोद नाम के बदमाश की तलाश है। इस मामले में एक टीम बनाकर विनोद की तलाश में भेजी जाएगी। अफसरों के मुताबिक वह गैंग बनाकर चलती गाड़ियों में चोरी और लूटपाट की वारदात को अंजाम देता है। उसने देवास के आसपास के इलाकों में भी अपने ठिकाने बनाए हैं। जिन्हें वह बदलता रहता है।
कौन है कंजर गिरोह का विनोद
बदमाशों ने बताया कि वे विनोद और उसका गिरोह आगर-मालवा इलाके में सक्रिय है। विनोद और उसके गिरोह का ट्रक कटिंग ही करते हैं। ये गिरोह लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामानों को लूटता है। आरोपियों ने कबूला कि वह इंदौर में इसे सस्ते दामों पर बेचते थे। आरोपियों ने बताया कि वह विनोद से लैपटॉप व अन्य सामान लेकर ऑनलाइन भी बेच देते थे। इसके लिए वे कंपनी के फर्जी बिलों का उपयोग भी करते थे। पुलिस ऑनलाइन बेचने वाले नेटवर्क का भी पता लगा रही है। साथ ही ये भी पता लगा रही है कि ये फर्जी बिल कैसे बनाते थे।
इन सदस्यों को पकड़ा था
विजय नगर पुलिस की टीम ने आसिफ पुत्र कल्लू खान निवासी सिकंराबाद कॉलोनी, जावेद पुत्र मकसूद अली निवासी देवास, गुलाम मोहम्मद पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी श्रीनगर एक्सटेंशन कांकड और रिफाकत पुत्र अब्दुल रज्जाक को पकड़ा है। आरोपियों के पास से एचपी कंपनी के करीब 65 लैपटॉप जब्त हुए थे। उन्होंने ही आगर-मालवा के विनोद से इसे लेने की बात कही थी।
बांक टांडा के डेरों पर पहुंची पुलिस
इस मामले में जोन-1 के बांक टांडा के डेरों पर पुलिस की टीम गुरुवार को पहुंची थी। इंदौर के डीआरपी लाइन से फोर्स बुलाकर अफसर अल सुबह यहां दबिश देने पहुंचे थे। बताया जाता है कि कुछ बदमाश इस दौरान पुलिस की सर्चिंग की जानकारी लगने पर जंगल की तरफ भाग गए। सयहां पूर्व में अपराध के मामलों में फरार चल रहे बदमाशों को पकड़कर उनसे माल जब्त कर इंदौर लेकर आया गया है। बताया जाता है कि उक्त बदमाशों पर राउ और तेजाजी नगर में अपराध दर्ज हैं। जोन-1 की टीम ने पूरन सिंह, पंकेश, अंतर सिंह और रकम सिंह और कुर सिंह को पकड़कर इंदौर लाया गया है। आरोपियों से सोने-चांदी के जेवर बरामद होने की भी सूचना है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले