इंदौर में धर्मस्थलों पर लगे लाउड स्पीकर की जांच करेंगे उड़नदस्ते, कलेक्टर-पुलिस ने ली बैठक
उड़नदस्ते में प्रशासन, पुलिस और प्रदूषण विभाग रहेगा शामिल। बिना अनुमति लाउड स्पीकर लगाने वालों पर होगी कार्रवाई। उड़नदस्ते में तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।
उड़नदस्ते में प्रशासन, पुलिस और प्रदूषण विभाग रहेगा शामिल। बिना अनुमति लाउड स्पीकर लगाने वालों पर होगी कार्रवाई।
उड़नदस्ते में तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।
निर्धारित मापदण्ड तथा डेसिबल साउंड सीमा के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जा सकेगा।
नियमों का उल्लंघन करने और बिना अनुमति लाउड स्पीकर लगाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर। इंदौर जिले में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का पालन सुनिश्चित कराने के लिए उड़नदस्ते गठित किए जाएंगे। उड़नदस्ते में तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। वहीं उड़नदस्ते में शामिल सदस्यों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह टीम लगातार ध्वनि प्रदूषण तथा लाउड स्पीकर आदि के अवैधानिक उपयोग की जांच करेगी।
जिले में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के पालन को लेकर कलेक्टर कार्यालय में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर इलैया राजा टी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार के धार्मिक स्थल अथवा अन्य स्थानों में निर्धारित मापदण्ड तथा डेसिबल साउंड सीमा के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जा सकेगा। बिना अनुमति लाउड स्पीकर लगाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थाना स्तर पर होगी धर्मगुरुओं से चर्चा
कलेक्टर डा. इलैया राजा टी ने कहा कि थाना स्तर पर धर्मगुरुओं और हितधारकों से चर्चा कर उन्हें नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। धर्मगुरुओं से संवाद और समन्वय के आधार पर लाउड स्पीकरों को हटाने का प्रयास किया जाएगा। जो भी व्यक्ति उक्त नियमों का उल्लंघन करेगा उनके विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
45 मस्जिदों के सदर को पुलिस की हिदायत
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के आदेश के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। शुक्रवार को मस्जिदों के सदर को बुलाकर ध्वनि नियंत्रण करने की हिदायत दी। चंदन नगर थाना क्षेत्र की 45 मस्जिदों के सदर को बुलाया गया है। बैठक लेकर शासन के निर्देशों के पालन के लिए कहा। यह भी कहा कि जिन मस्जिदों में ज्यादा लाउड स्पीकर लगे हैं, उनकी संख्या कम की जाए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले