देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 9 बार पढ़ी गई

इंदौर में ड्रग पैडलर डेढ़ और लुटेरे पांच गुना बढ़े, चाकूबाजी में आई कमी

लेखा-जोखा : पुलिस ने इस वर्ष 17 हजार 869 एफआइआर और 17 हजार 425 अदमचेक काटे। इंदौर। शहर मादक पदार्थों का गढ़ बन गया है। पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना प्रकरण दर्ज हुए हैं।

Abhishek Raghuvanshi28 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • लेखा-जोखा : पुलिस ने इस वर्ष 17 हजार 869 एफआइआर और 17 हजार 425 अदमचेक काटे।

इंदौर। शहर मादक पदार्थों का गढ़ बन गया है। पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना प्रकरण दर्ज हुए हैं। कोकीन, अफीम, एमडीएमए, अल्प्राजोलम से लेकर सभी प्रकार का नशा बिक रहा है। यह राजफाश पुलिस की वार्षिक रिपोर्ट में हुआ है। एनडीपीएस एक्ट में इस वर्ष 148 प्रकरण पंजीबद्ध हुए हैं। शहर में महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से नशा आसानी से आ रहा है। प्राणघातक हमले की धाराओं में एफआइआर दर्ज होने के बाद सामान्य चाकूबाजी के मामले घटे हैं।
आयुक्त प्रणाली के बाद पहली बार 18 पैडलरों पर पिट एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई है। आयुक्त मकरंद देऊस्कर के मुताबिक शहर में छोटी-छोटी बस्तियों में ड्रग के अड्डे बन चुके हैं। पुलिस ने पहली बार पैडलरों पर शिकंजा कसा है। इस वर्ष पुलिस 252 तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें बिहार-महाराष्ट्र के आरोपित भी शामिल हैं।
एफआइआर व एनसीआर
वर्ष एफआइआर एनसीआर
2021 23099 15592
2022 26315 18729
2023 23436 17425
वर्ष अपराध संख्या
2021 हत्या 49
2022 हत्या 69
2023 हत्या 48
2021 हत्या की कोशिश 86
2022 हत्या की कोशिश 92
2023 हत्या की कोशिश 149
2021 चाकूबाजी 670
2022 चाकूबाजी 674
2023 चाकूबाजी 595
2022 लूट 66
2023 लूट 271
2022 अपहरण 528
2023 अपहरण 336
2022 दुष्कर्म 351
2023 दुष्कर्म 336
2022 वाहन चोरी 3000
2023 वाहन चोरी 3300
2022 एनडीपीएस एक्ट 97 गिरफ्तारी 130
2023 एनडीपीएस एक्ट 148 गिरफ्तारी 252
आर्थिक रूप से कमजोर युवा गांजा, स्मैक, नशीली दवाओं, कोरेक्स, व्हाइटनर, थिनर, साल्यूशन का नशा करते हैं।
आर्थिक रूप से सक्षम युवा मिथाइलीनडाइआक्सी मेथैमफेटामाइन(एमडीएमए), गांजा, स्मैक, हेरोइन का नशा करते हैं।
शहर में छग, तेलांगाना से गांजा, मुंबई, हैदराबाद से एमडीएमए और अफीम राजस्थान सीमा से आ रही है।
पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत 18 आरोपितों को जेल भेजा।
350 से ज्यादा ड्रग पैडलर्स का विभिन्न थानों में डोजियर तैयार करवाया।
मादक पदार्थों की सूचना के लिए नार्को हेल्पलाइन नं.-7049108283 जारी किया।
बैटआइ एप के माध्यम से 250 पब, बार, क्लब, होटल को जोड़कर जूम फीड से निगरानी शुरू की।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
वर्ष 2021
कार्रवाई 110
संख्या 7244
वर्ष 2022
कार्रवाई 110
संख्या 6420
वर्ष 2021
कार्रवाई 110
संख्या 4246
वर्ष 2021
कार्रवाई 151
संख्या 14473
वर्ष 2022
कार्रवाई 151
संख्या 8166
वर्ष 2023
कार्रवाई 151
संख्या 5108
वर्ष 2021
कार्रवाई 107/16
संख्या 19395
वर्ष 2022
कार्रवाई 107/16
संख्या 22325
वर्ष 2023
कार्रवाई 107/16
संख्या 13495
वर्ष 2021
कार्रवाई एनएसए
संख्या 116
वर्ष 2022
कार्रवाई एनएसए
संख्या 89
वर्ष 2021
कार्रवाई एनएसए
संख्या 23
29 प्रतिशत अपराध बढ़े, ड्रग पैडलर ने भी रेल मार्ग चुना
शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष 29 प्रतिशत अपराधों की बढ़ोतरी हुई है। अफसरों का दावा है कि पुलिस ने शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की है। 48 प्रतिशत प्रकरणों में बरामदगी भी हुई है। चिंता की बात ड्रग पैडलर्स की सक्रियता है। जीआरपी ने 12 महीनों में छह प्रकरणों में पांच पैडलर्स को पकड़ा है।
एसपी (जीआरपी) निवेदिता गुप्ता के मुताबिक लूट के 18 प्रकरणों में से 10 में गिरफ्तारी कर ली गई। इस साल पतारसी का 58 प्रतिशत रहा है। चोरी के 1763 प्रकरण पंजीबद्ध हुए है। उसमें से 592 प्रकरणों का राजफाश हुआ और चार करोड़ 59 लाख 13800 रुपये में से 45 प्रतिशत की बरामदगी रही।
एसपी के मुताबिक अपहरण के 11 बच्चों को दस्तायाब किया। उसमें दो प्रदेश से बाहर और नौ प्रदेश के ही थे। जीआरपी पुलिस ने 15 हजार से ज्यादा अकेली महिला यात्रियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा एवं शासन की हेल्पलाइन की जानकारी दी। 27 हजार से ज्यादा रेल यात्रियों ने जीआरपी हेल्प एप अपलोड किया। पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के छह प्रकरण दर्ज किए और पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 98 किलो 300 डोडाचूरा जब्त किया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 8 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 8 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑