देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

इंदौर में क्रेन का ब्रेक फेल, दो बाइक पर चढ़ी:हादसे में दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत; एक महिला के दोनों पैर फ्रैक्चर’

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां थाने के पास ब्रिज के उतार पर दो बाइक पर पीछे से आई क्रेन चढ़ गई। इस हादसे में दो नाबालिग भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई।

Abhishek Raghuvanshi3 मई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां थाने के पास ब्रिज के उतार पर दो बाइक पर पीछे से आई क्रेन चढ़ गई। इस हादसे में दो नाबालिग भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 40 साल की एक महिला का पैर टूट गया। उसे अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
हादसा मंगलवार शाम 6.13 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ब्रिज उतर रही क्रेन ने सबसे पहले ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, जो टक्कर से पास की दुकान के खंबे में जा घुसा। इसके बाद क्रेन ने दो बाइक को चपेट में लिया और उन्हें 200 फीट तक घसीटती रही।

अपर कलेक्टर अजय देव शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि क्रेन के ब्रेक फेल हो गए थे। हालांकि पुलिस का कहना है, ब्रेक फेल नहीं थे हम क्रेन को कॉरिडोर बनाकर ले गए। यह तकनीकी जांच के बाद ही पता चलेगा घटना कैसे हुई। क्रेन बस के पीछे चल रही थी और बेकाबू होकर दो बाइक पर चढ़ते हुए आगे निकल गई।

टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें क्रेन रफ्तार से आगे चल रही दोनों बाइक को कुचलते हुए दिखाई दे रही है। हादसे के चलते बाणगंगा ब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। टीआई ने कहा कि हादसा कैसे हुआ यह जांच का विषय है। शुक्ला ब्रदर्स की क्रेन के ड्राइवर अनीस खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

परिवार ने बताया मृतकों में शामिल रितेश (16) और शरद (6) दोनों सगे भाई हैं। इनकी मां शारदा गंभीर घायल हुई है। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। जबकि शारदा की बहन के बेटे राज (13) की भी मौत हुई है। सभी रेवती में शारदा के भाई की बेटी की शादी में आए थे। यहां से सभी अपने गांव काली देवी (झाबुआ) व डबल चौकी लौट रहे थे।

शारदा और उनके दोनों बेटे और बहन का बेटा एक ही बाइक पर सवार थे। यह सभी एक ही बाइक पर रेवती में शादी कार्यक्रम से आ रहे थे। राज के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी और उसका नाम उसमें लिखा था। उसी से उसकी शिनाख्त हुई।
पुलिस के मुताबिक क्रेन में जो दूसरी बाइक घुसी वह सुनील परमार पुत्र मदनलाल (55) निवासी संगम नगर की है। सुनील पंचशील फार्मा कंपनी में स्टोर मैनेजर थे। पुलिस ने इनके फोन से लास्ट डायल नंबर पर कॉल किया तो सांवेर रोड पर स्थित पंचशील ऑर्गेनिक कंपनी के दो कर्मचारी अरबिंदो पहुंचे। उन्होंने शव और मोबाइल देख उनकी पहचान सुनील परमार निवासी संगम नगर के रूप में की। वे रोज कार से आते थे, लेकिन मंगलवार को ही बाइक से आए थे। उनके परिवार में भाई, पत्नी और बेटा है।

मामा के यहां से शादी में लौट रहे थे, मेहंदी लगे हाथ में नाम देख हुई शिनाख्त
सभी शारदा के भाई भंवर सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। राज मौसी शारदा के साथ आ गया था। वो नेमावर रोड पर बंजारी गांव में रहता है। वो इकलौता बेटा है। उसके पिता चंगीराम ठाकुर उम्र 45 साल ड्राइवर है। रितेश और शरद के पिता दिनेश भी पेशे से ड्राइवर है।

बाणगंगा टीआई राजेंद्र सोनी के अनुसार, क्रेन ब्रिज से सांवेर रोड की तरफ उतर रही थी। इसके आगे बाइक चल रही थी। क्रेन बाइक सवारों पर कैसे चढ़ी इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हमारे पास सूचना आई थी कि क्रेन ने चार लोगों को कुचल दिया है और वो क्रेन के नीचे दबे हुए हैं। चार शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए और एक घायल महिला को अरविंदो अस्पताल पहुंचाया है। वास्तव में हादसा कैसे हुआ है यह जांच का विषय है।

आपबीती: पूरी सड़क पर खून ही खून था
रिक्शा चालक जहुरुद्दीन (जिसे सबसे पहले टक्कर लगी) ने बताया कि टक्कर ऐसी थी कि मैं कुछ समझ नहीं पाया। रिक्शा से उतरा तो पूरी सड़क पर खून ही खून था। 6 साल के बच्चे के जूते पड़े थे, पर उसका शव नहीं दिख रहा था। एक हेलमेट पड़ा था। सभी शव ऐसे हो गए थे कि उन्हें पोटलियों में बांधना पड़ा। क्षणभर में चार जिंदगियां खत्म हो गई।

20 मिनट बाद आई पुलिस, प्रत्यक्षदर्शी बोले ओवरटेक से बहकी क्रेन
प्रत्यक्षदर्शी विजय जाट ने कहा मैं अपनी दुकान के बाहर खड़ा था, तभी हादसा हो गया। 20 मिनट बाद पुलिस आई। लंबा जाम लग गया था। घटना दुकान के कैमरे में कैद हुई है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओवरटेकिंग के कारण ब्रिज पर हादसा हुआ है। एक बस ने क्रेन को ओवरटेक किया तो उसका संतुलन बिगड़ गया। फिर क्रेन टक्कर मारती चली गई।

एक बेटे के शव को पहचान ही नहीं सके पिता
हादसे में मृत चारों के शव लेकर पुलिस अरबिंदो अस्पताल पहुंची। इनमें 6 साल के मासूम और 16 साल के किशोर की पहचान उनके पिता ने की। लेकिन, वे 13 साल के एक बच्चे को नहीं पहचान पा रहे थे। मैनेजर की पहचान मौके पर मिले मोबाइल से हो गई थी। इसी बीच मृत दो बच्चों का रिश्तेदार अस्पताल आया।

उसने कहा तीसरा शव दिखाओ। शव इतना क्षत-विक्षत था कि पहचान मुश्किल थी। युवक बोला इसका हाथ दिखाओ, क्योंकि सोमवार रात ही इसने शादी के माहौल में मेहंदी से अपना नाम लिखा था… हाथ पर राज लिखा मिल गया और बालक की पहचान हो गई।

सब इंस्पेक्टर राजेश साहनी और भंवर के अनुसार मौके पर दो मोबाइल मिले थे। एक फोन से कॉल किया तो दिनेश किशोरी ने बात की। वह तुरंत घटनास्थल पहुंचा, घायल महिला की पहचान पत्नी शारदा (40) के रूप में की। फिर बोला एक रितेश (16) और दूसरा शरद (6) है। सभी साले की बेटी की शादी में रेवती रेंज आए थे। खाने के बाद रितेश बाइक पर मां और शरद को लेकर पता नहीं कब चला गया।

इस तरह हुई चौथे बालक की पहचान
चौथे मासूम की पहचान नहीं हो पा रही थी। तब तक रेवती रेंज में शादी वाले घर सूचना जा चुकी थी कि दिनेश किशोरी के दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है। तभी डबल चौकी निवासी दूसरे जीजा चंगीराम की पत्नी बोली उनका 13 साल का बेटा राज नहीं मिल रहा। मौसेरा भाई विजय हठीले अरबिंदो गया। उसने मेहंदी से हाथ पर राज लिखा देख बच्चे की पहचान की। राज भी मृतक रितेश और शरद का मौसेरा भाई था। वह भी रितेश की बाइक पर उनके घर कावेरी नगर जा रहा था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 23 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले
↑