इंदौर पुलिस की हिदायत- थर्टी फर्स्ट पर रात 11:30 बजे सर्विस बंद कर 12 बजे पब-बार बंद करें
पुलिस अधिकारियों ने होटल, पब-बार के मैनेजर और संचालकों की बैठक लेकर नियम समझाएं। इंदौर। थर्टी फर्स्ट पर रातभर जश्न मनाना महंगा पड़ सकता है। पुलिस ने होटल-पब और बार संचालकों को 12 बजे बंद करने की हिदायत दी है।
- पुलिस अधिकारियों ने होटल, पब-बार के मैनेजर और संचालकों की बैठक लेकर नियम समझाएं।
इंदौर। थर्टी फर्स्ट पर रातभर जश्न मनाना महंगा पड़ सकता है। पुलिस ने होटल-पब और बार संचालकों को 12 बजे बंद करने की हिदायत दी है। नशे में कार-बाइक चलाने वालों के लिए भी टीमें बना दी गई हैं। जगह-जगह चेकिंग से गुजरना होगा। नशे में वाहन चलाते मिले तो न सिर्फ गाड़ी जब्त होगी, बल्कि कोर्ट के चक्कर भी लगाने होंगे।
जोन-2 के डीसीपी अभिषेक आनंद ने मंगलवार को क्षेत्र के सभी पब-बार और होटल संचालक, मैनेजर व जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक ली। डीसीपी ने कहा कि थर्टी फर्स्ट पर पार्टी के नाम पर होने वाली अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। शासन के नियमों का पालन करना होगा। रात 12 बजे पार्टी बंद करना पड़ेगी। 12:15 बजे तक पार्किंग खाली मिलना चाहिए। तेज आवाज में डीजे और साउंड सिस्टम न चलाने की हिदायत भी दी है। बैठक में एडिशनल डीसीपी ज़ोन-2 अमरेंद्र सिंह, एसीपी विजय नगर शिवपाल सिंह कुशवाह, एसीपी परदेशीपुरा भूपेंद्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (कंट्रोल रूम) सुभाष सिंह उपस्थित थे।
पब-बार, होटल संचालकों को हिदायत
- पब/बार को निर्धारित समय पर 12 बजे पूरी तरह बंद कर, 12.15 बजे तक पार्किंग भी पूरी खाली करवा दें।
- रात 11:30 बजे के बाद किसी भी नए ग्राहक को सर्विस प्रदाय न की जाए।
- ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के अंतर्गत नियमों का भी सख्ती से पालन करें। निर्धारित क्षमता से अधिक आवाज में डीजे साउंड सिस्टम न बजाएं। रात 10 से सुबह 6 तक कोई ध्वनि विस्तारक केंद्र का उपयोग नहीं करें।
- नववर्ष व थर्टी फर्स्ट की पार्टी के लिए जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं उनकी विधिवत अनुमति लें। विवादित कार्यक्रमों का आयोजन न करें।
- पब एंड बार में तथा उसके बाहर पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे भी लगाएं और उनका एक्सेस भी रखें।
- नशा कर विवाद झगड़ा ना हो, इसका भी ध्यान रखें। यदि इस प्रकार की कोई स्थिति निर्मित हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
- पब व बार में एंट्री पर चेकिंग हो और कोई भी अस्त्र/शस्त्र आदि के साथ किसी को प्रवेश ना दें।
- किसी भी नाबालिग को एंट्री ना दें, इसका विशेष ध्यान रखें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
- पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था हो और उसमें लाइट हो, साथ ही वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हों।
- पब व बार में किसी भी प्रकार की ड्रग्स की कोई एंट्री ना हो, इसका भी विशेष ध्यान रखें।
- पुलिस के नंबरों का भी डिस्प्ले बोर्ड लगाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकें।
- पब में नशा कर झगड़ना, पार्किंग में विवाद, कमेंट्स, छेड़खानी या अन्य तरह के विवादों पर क्या करें, उन्हें कैसे हैंडल करें और पुलिस की मदद किस प्रकार ले, इसके लिए पब संचालक अपने बाउंसरों को भी ट्रेनिंग दें।
- वहां पर आने वाले कस्टमर को यह भी बोला जाए कि वह नशा करके वाहन ना चलाएं, अन्यथा पुलिस उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करेगी।
बैटआइ ड्राइव से भी निगरानी
- पुलिस ने बैटआइ ड्राइव से भी 100 से ज्यादा पब और बार को जोड़ा है। पुलिस कंट्रोल रूम की टीम सतत नजर रखेगी।
- नाइट कल्चर में खुली दुकान, होटलों के लिए टीमें बनाई गई हैं।
- बीआरटीएस पर जगह-जगह टीमें लगाई जाएंगी।
- ट्रैफिक पुलिस की सहायता से ब्रिथ एनालाइजर, स्पीड गवर्नर से जांच होगी।
- डेसिबल मीटर, राजग गन का भी उपयोग होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले