इंदौर के नंदलालपुरा शापिंग काम्पलेक्स में शिफ्ट होंगी शिवाजी मार्केट की दुकानें
126 दुकानदारों में से 103 ने जमा करवाए दस्तावेज। नगर निगम मुख्यालय के सामने विकसित किया जाएगा रिवर फ्रंट। इंदौर। नगर निगम ने करीब 40 वर्ष पुराने शिवाजी मार्केट की दुकानों को तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी हैं।
126 दुकानदारों में से 103 ने जमा करवाए दस्तावेज। नगर निगम मुख्यालय के सामने विकसित किया जाएगा रिवर फ्रंट।
इंदौर। नगर निगम ने करीब 40 वर्ष पुराने शिवाजी मार्केट की दुकानों को तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी हैं। जल्द ही यहां की दुकानें नंदलालपुरा शापिंग काम्प्लेक्स में शिफ्ट होंगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम के राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने मार्केट विभाग के अधिकारियों को इससे जुड़े दस्तावेजों के सत्यापन के निर्देश दिए हैं।मार्केट विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में शिवाजी मार्केट के 126 दुकानदारों में से 103 ने दस्तावेज जमा करा दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने अभी सिर्फ दस्तावेज जमा कराए हैं। निगम जिस नंदलालपुरा काम्प्लेक्स में उन्हें शिफ्ट करने जा रहा है, वह व्यापार के हिसाब से सही जगह नहीं है। वे महापौर से मिलकर अपनी बात उनके सामने रखेंगे।
नगर निगम ने करीब 40 वर्ष पहले शिवाजी मार्केट, जिसे भाई नारायण सिंह सपूत मार्केट भी कहा जाता है का निर्माण किया था। कान्ह रिवर फ्रंट के लिए नगर निगम द्वारा सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत कान्ह नदी शुद्धीकरण के साथ इसके तटों पर सुंदरीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित शिवाजी मार्केट को तोड़ा जाना है। यहां के दुकानदारों को नंदलालपुरा स्थित नवनिर्मित शापिंग काम्प्लेक्स में शिफ्ट किया जाना है।
बढ़ेगी रिवर फ्रंट की खूबसूरती
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शिवाजी मार्केट हटाने से रिवर फ्रंट की खूबसूरती बढ़ जाएगी। संजय सेतु से आने वाला यह घाट नगर निगम चौराहे तक एक जैसा दिखने लगेगा। नगर निगम ने फव्वारे लगाकर कान्ह नदी के दोनों किनारों पर बगीचे विकसित कर दिए है, लेकिन शिवाजी मार्केट की वजह से यह खूबसूरती नजर नहीं आती है।
शिवाजी मार्केट में 126 दुकानें है। इन्हें नगर निगम आवंटित किया गया था। हमने इन दुकानों को शापिंग काम्पलेक्स नंदलालपुरा में शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। दुकानदारों की सुविधा के लिए लगाए गए शिविर में 103 दुकानदारों ने आवेदन दिए हैं। इनके दस्तावेजों की जांच के बाद इन्हें शिफ्ट किया जाएगा।
- निरंजन सिंह चौहान गुड्डू, राजस्व समिति प्रभारी
हमने शिविर में दुकान के दस्तावेज जमा कराए हैं। हम नंदलालपुरा काम्पलेक्स में शिफ्ट होने के लिए तैयार नहीं है। अगर नगर निगम कोई बेहतर वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराता है तो हम शिफ्ट हो सकते हैं। - महेंद्र मोरयानी, पूर्व अध्यक्ष शिवाजी मार्केट व्यापारी एसोसिएशन

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले