लोकमाता अहिल्या बाई के जन्मदिवस पर पूर्ण उत्साह और उल्लास से मनाया गया इन्दौर गौरव दिवस
दुष्टों का दमन और सज्जनों का उद्धार राजधर्म है - अपराधियों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही :- मुख्यमंत्री श्री चौहान इंदौर की शान नेहरू स्टेडियम का जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य और विशाल कार्यक्रम प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के सुमधुर गीतों की हुई प्रस्तुतियां विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को दिया गया इंदौर गौरव सम्मान इंदौर - लोकमाता अहिल्या बाई का जन्मदिवस इंदौर में पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।
- दुष्टों का दमन और सज्जनों का उद्धार राजधर्म है – अपराधियों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही :- मुख्यमंत्री श्री चौहान
- इंदौर की शान नेहरू स्टेडियम का जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा
- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य और विशाल कार्यक्रम
- प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के सुमधुर गीतों की हुई प्रस्तुतियां
- विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को दिया गया इंदौर गौरव सम्मान
इंदौर – लोकमाता अहिल्या बाई का जन्मदिवस इंदौर में पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय नेहरू स्टेडियम के विशाल मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नागरिकों ने पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी हुए। सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां भी समारोह के दौरान हुई।
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी तथा सुश्री कविता पाटीदार, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री आकाश विजयवर्गीय, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया, पूर्व महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे, श्री गौरव रणदीवे, श्री राजेश सोनकर, श्री गोलू शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का दिल है। इंदौर मध्यप्रदेश की धड़कन है। इंदौर का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंदौर के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जा रही है। यहां तेजी से हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इंदौर सोलर सिटी बने, इस दिशा में सभी मिलकर प्रयास करें। उन्होंने सोलर सिटी बनाये जाने के लिये नागरिकों को संकल्प भी दिलवाया। उन्होंने कहा कि इंदौर में अहिल्या लोक भी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दुष्टों का दमन एवं सज्जनों का उद्धार राजधर्म है। उन्होंने निर्देश दिये कि इंदौर में अपराधियों के विरूद्ध गंभीर प्रयास करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि इंदौर स्वच्छता में इस बार भी पूरे देश में अव्वल आये, इसके लिये और अधिक गंभीर प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश के अनेक शहर स्वच्छता में अव्वल जाने के लिये गंभीरता से जुटे हुए हैं। इंदौरियों को चेताते हुए कहा कि यह ध्यान रखें कि कहीं चूक नहीं हो जाये। सब सावधान रहें। सब मिलकर इंदौर को पुन: अव्वल जाने के लिये पुरजोर प्रयास करें। स्वच्छता इंदौर की पहचान और ब्राण्ड है। इसे हर हाल में कायम रखा जाये।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर नगर निगम द्वारा बनाये जाने वाले उमंग पार्क के कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने सोलर सिटी के संकल्प पत्र का विमोचन किया। वृक्ष एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी ने इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा स्टार्टअप के सहयोग के लिये बनाये गये इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ भी किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर का गौरव दिवस मनाकर हम सब गौरवान्वित हो रहे हैं। उन्होंने नागरिकों को इंदौर के गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इंदौर संस्कार एवं संस्कृति का शहर है। इस शहर में नशे की विकृति को समाप्त किये जाने की जरूरत है।
कार्यक्रम को पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी ने भी सम्बोधित किया। मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने अपने उद्बोधन में नेहरू स्टेडियम के पुराने होने के कारण जर्जर अवस्था का हवाला देते हुए इसके पुनर्निर्माण की माँग रखी महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।
नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में म्युजिकल बैण्ड तथा कृष्णलीला की प्रस्तुति दी गई। समारोह में 50 लोगों के समूह द्वारा डमरू और शंखनाद से शिव महिमा की आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सुश्री रागिनी मक्खर और बाल कलाकारों द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रस्तुति दी गई। लाईट एण्ड साउण्ड शो का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आतिशबाजी भी की गई।
समारोह में पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में श्री सुरेशचन्द्र एमजी, खेलकूद के क्षेत्र में अमी कमानी, कला के क्षेत्र में मंजूषा राजस जौहरी, स्टार्टअप के क्षेत्र में सावन एस. लड्डा, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रवीण कांकरिया, समग्र विकास एवं सामाजिक क्षेत्र में जय काकवानी, शिक्षा के क्षेत्र में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अनुष्का शर्मा, सामाजिक क्षेत्र में जितेन्द्र वैद्य, मेडिकल के क्षेत्र में डॉ. प्रमोद पी. नीमा सहित होनहार प्रतिभा अवि शर्मा और पलक शर्मा को इंदौर गौरव से सम्मानित किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले



