देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 0 बार पढ़ी गई

सुनियोजित ढ़ंग से सुचारू है अवैध पाड़ा कटिंग और अवैध पाड़ा मांस विक्रय की दुकानें- सूत्रों के अनुसार शनिवार रात निश्चित ही कटें दर्जनों पाड़े। पुलिस रविवार को करें कार्यवाही तो मिलेगी बड़ी सफलता।

अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने के लिये ही खाकी को शासन का वरदान मिला है इसलिये उसे उसके क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक अवैध कार्यों को परख कर सम्बधित विभाग के साथ या स्वयं भी जा कर उसकी अवैधता को भंग करने की कार्यवाही की जाना चाहिये।

Abhishek Raghuvanshi11 सितंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने के लिये ही खाकी को शासन का वरदान मिला है इसलिये उसे उसके क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक अवैध कार्यों को परख कर सम्बधित विभाग के साथ या स्वयं भी जा कर उसकी अवैधता को भंग करने की कार्यवाही की जाना चाहिये। लेकिन बीते दिनों हुये एक प्रकरण में पुलिस की तरफ से किसी प्रकार का कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया जबकि सारा शहर जानता है उन स्थानों पर अवैध रूप से भैस, पाड़े की कटाई और उसका मांस भी अवैध रूप से बेचा जाता है। 

बताने वाले कहते है पुलिस के कदम पड़े उसके पहले ही खबरी ने खबरदार कर दिया था और उसके बाद जब पुलिस इस अवैध बूचड़खाने से चली गयी तब कुछ समय के बाद फिर से मांस बिक्री का अवैध कारोबार शुरू हो गया था। 

पुलिस की शक्ति कोई सख्त कदम उठा नहीं पायी। समस्त जानकारी देने के बाद भी आंखों पर माया की पट्टी बांध कर चलती पुलिस अवैध पाड़ा मांस की दुकान को देख भी नहीं पाई।

अभी भी कार्यवाही के नाम पर पुलिस लल्लूराम की तरह मुंह लटकाए हुये लाचार सी लगी हुई है। लेकिन पुलिस चाहे तो रविवार को कार्यवाही कर सकती है जिसमें पुलिस को बहुत बड़ी सफलता प्राप्त होगी। पुलिस को अवैध कार्य के साथ ही अवैध कार्य का स्थल और अवैध कार्य का समय भी पता है उस पर भी यदि पुलिस ढील पौल करती है तो जनता को अपनी जागरुकता को और ज्यादा बढ़ाने की जरुरत है। 

शनिवार को झाबुआ के अवैध व्यापारियों ने रानापुर बाजार से बहुत से पाड़े और भैस को खरीदा जिसे किसी ग्रामीण स्थल पर छुपाया और रात के अन्धेरे में झाबुआ लाया गया। उसके बाद उन बेजुबान जानवरों की कटाई की गयी। 

एक जानकारी के अनुसार जिस दिन पुलिस ने  महीन सी कार्यवाही की थी उसी दिन कसाइयों ने किसी से विवाद करते हुये कहा था की कोई कुछ भी करले ये काम बन्द कभी नहीं होगा। 

इसी के साथ उसी दिन दो कसाइयों के बीच अवैध पाड़ा मांस को बेचने को लेकर विवाद गर्माया था जिसमें एक ग्रामीण नौकर के साथ मारपिट की गयी थी जिसमें 35 से 40 ग्रामीणों से आ कर हंगामा किया और 35 हजार में समझौता किया था। 

इसी घटना को देखते हुये वही के निवासियों को कुछ वर्ष पहले की घटना की याद दिलवा दी। उस दौर में किसी कारण विवाद गर्माया था और सेकड़ों ग्रामीणों ने मोहल्ले में घुस कर हर किसी पुरुष को मारा था जिसमें गलती सिर्फ और सिर्फ अवैध पाड़ा मांस का व्यापार करने वालों की ही थी। लेकिन उसका खामियाजा पूरे मोहल्ले के पुरुषो को भुगतना पड़ा था। 

इसी के साथ कुछ महिनों पहले की घटना का जिक्र भी जुबां पर आया और जिसकी दास्ताँ भी भयानक थी। 

कुछ महिने पहले राजस्थान का एक व्यक्ति झाबुआ में अपने किसी रिश्तेदार के घर आया था और वह शराब के सेवन के लिये नगर पालिका के पीछे स्थित शराब दुकान पर आया। 

शराब दुकान के पीछे भी पहले प्रतिदिन पाड़े की कटिंग की जाती थी। अचानक एक पाड़ा सुध खो बैठा और पागलपन की अवस्था में भागा। अवैध पाड़ा कटिंग करने वालों के हाथों से छुट कर वो आगे की तरफ भागा जहां शराब दुकान से शराब लेकर वह राजस्थान का व्यक्ति खड़ा था तभी पाड़े ने उसे जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि, व्यक्ति के अंडकोष तक बाहर आ गये थे पुलिस ने वहां भी अपने खेल को खेल लिया। 

व्यक्ति का उपचार दाहोद में करवाया गया। उसके परिजनो को भरपूर पैसा दिया गया। पूरा इलाज करवा कर उसे उसके गृह ग्राम में भेजा गया। 

समचार पत्रों में जब खबर लगी थी तब तक पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया था और उसके बाद भी कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया क्युंकि अवैध पाड़ा काटने वालों का मुखिया पुलिस थाने में थाना प्रभारी से मिलने पहुंच गया था। 

हालांकि इतिहास को घटनाओं को ध्यान में रख कर वर्तमान में हुई घटना के कारण लोगों में भय का माहौल है। 

बहरहाल मौके पर मारकर हथौड़ा वस्तु का आकर बदल सकता है। शनिवार को ही रविवार की तैयारी की जाती है। जिसके लिये रानापुर के हाट बाजार से पाड़ो को खरीदकर लाया जाता है और झाबुआ में ही काटा जाता है। पुलिस चाहे तो इस अवैध कार्य को आज रंगे हाथ पकड़ सकती है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
औद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 5 दिन पहले
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेजMadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 6 दिन पहलेसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
↑