देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 0 बार पढ़ी गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतना में जनसभा को संबोधित करते हुए क्या क्या कहा पूरा पढ़िए इस खबर में

आपके एक वोट में त्रिशक्ति का सामर्थ्य, हर वोट करेगा तीन कमाल कांग्रेस आई, तबाही लाई कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूटा, लड़खड़ा रहे नेता मोदी को लाने वाली जनता को भी दुश्मन मानती है कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदीयह देश की जनता का आशीर्वाद है कि आज भारत विश्व में नई बुलंदियों पर है।

Abhishek Raghuvanshi11 नवंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • आपके एक वोट में त्रिशक्ति का सामर्थ्य, हर वोट करेगा तीन कमाल
  • कांग्रेस आई, तबाही लाई
  • कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूटा, लड़खड़ा रहे नेता
  • मोदी को लाने वाली जनता को भी दुश्मन मानती है कांग्रेस

पीएम नरेंद्र मोदी
यह देश की जनता का आशीर्वाद है कि आज भारत विश्व में नई बुलंदियों पर है। सारी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। आपके एक वोट ने ऐसा कमाल किया है कि देश के दुश्मनों के हौसले पस्त हैं। साथियो, आपका हर वोट त्रिशक्ति की ताकत से भरा है, त्रिविध शक्ति का सामर्थ्य आपके वोट में है। आपका एक वोट यहां फिर से भाजपा की सरकार बनाने वाला है। आपका वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा और आपका वोट भ्रष्टाचारी कांग्रेस को एमपी की सरकार से सौ कोस दूर ले जाएगा। यानी एक वोट, तीन कमाल। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सतना में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को सांसद श्री गणेश सिंह एवं जिलाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा ने भी संबोधित किया। सभा के पूर्व मैहर घराने के कलाकारों ने ज्योति चौधरी के नेतृत्व में नल तरंग की प्रस्तुति दी, जिसे प्रधानमंत्री जी ने सराहा।

कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूटा, यहां-वहां भाग रहे नेता
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश का चुनाव बड़ा ही दिलचस्प है। इस चुनाव का परिणाम माताएं, बहनें तय करने वाली हैं। मोदी ने कहा कि मतदान में कुछ दिन बचे हैं, लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस को झूठ का गुब्बारा पंचर हो गया है, फूट गया है। कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है। आपने देखा है न कि जब गुब्बारे की हवा तेजी से निकलती है, तो वह कैसे लड़खड़ाते हुए, शोर मचाता हुआ इधर-उधर भागता है। आजकल कांग्रेस के नेता वैसे ही लहराते हुए इधर-उधर भागते हुए शोर मचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास एमपी के विकास का कोई रोडमैप नहीं है और इसलिए कांग्रेस के थके हुए चेहरों में यहां के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखाई देता। इसलिए एमपी को भाजपा पर भरोसा है, मोदी की गारंटी पर भरोसा है। ये भरोसा इसलिए है, क्योंकि हर देशवासी जानता है कि मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी के पूरी होने की गारंटी।

एमपी के विकास में कांग्रेस ने अटकाए रोड़े
पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार को 10 साल तक केंद्र की कांग्रेस सरकार ने काम नहीं करने दिया। हर काम में रोड़े अटकाए, रुकावटें पैदा की। अभी 2014 में ही तो मध्यप्रदेश को डबल इंजन की डबल ताकत मिली है, जिसके बल पर भाजपा की सरकार प्रदेश को उस अंधेरे कुएं से निकाल पाई है, जिसमें कांग्रेस ने उसे धकेल दिया था। अब प्रदेश के तेज विकास का समय आया है, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, पिछड़े, आदिवासी, गरीब, नौजवान और हर वर्ग के विकास का समय आया है। सभी को अब उनका हक मिलेगा।

कई देशों की जितनी आबादी नहीं, हमने बनाए उतने घर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर गरीब का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। जिंदगी में जिसका कोई अता-पता नहीं होता, वो चाहता है कि उसका एक पता हो। कांग्रेस के जमाने में हर गरीब पाई-पाई जोड़कर अपना घर बनाने की कोशिश करता था, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण उसका सपना चकनाचूर हो जाता था। भाजपा सरकार ने बीते 10 वर्षों में चार करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का घर दिया है। यह दुनिया के लिए अचरज की बात है कि हमने इतने घर बनाए हैं, जितनी कई देशों की आबादी नहीं होती। मोदी ने कहा कि हम तो भक्ति में डूबे हुए लोग हैं और इसलिए राम मंदिर भी उसी भावना से बनाते हैं, जिस भावना से 4 करोड़ गरीबों के घर बनाए हैं। उसी भावना से हम लोकतंत्र का मंदिर नया संसद भवन बनाते हैं और उसी से 3000 पंचायत भवन भी बनाते हैं। मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि डबल इंजन सरकार के चलते एमपी में भी लाखों घर बनाए गए हैं और सतना में भी हजारों गरीबों को पक्का घर मिला है। मोदी ने कहा कि जिन लोगों को घर नहीं मिले हैं, यह मेरी गारंटी है कि हम उन्हें भी घर देंगे। इसके लिए पैसों का इंतजाम भी हमने कर के रखा है। 3 दिसंबर को दोबारा भाजपा की सरकार बनते ही काम शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि ये घर सिर्फ चारदीवारी नहीं होंगे, बल्कि इनमें बिजली भी होगी, गैस कनेक्शन भी होगा, टॉयलेट भी होगा और नल का जल भी होगा। घर के साथ मुफ्त राशन का इंतजाम भी होगा, ताकि गरीब का चूल्हा कभी बुझे नहीं।

बंद नहीं होगी गरीब कल्याण अन्न योजना

मोदी ने कहा कि कोरोना संकट को याद कीजिए, हर तरफ मौत मंडरा रही थी। उस समय लोगों की जिंदगी बचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन गई थी। लोग घरों से निकल नहीं पाते थे। उस समय हमने तय किया कि किसी गरीब का चूल्हा बुझना नहीं चाहिए। बच्चे रात को भूखे नहीं सोना चाहिए और किसी मां की आंखों में बेबसी के आंसू नहीं आना चाहिए। हमने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की और देश के अनाज भंडार गरीबों के लिए खोल दिये। देश के 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन बांटना शुरू कर दिया। साथियो यह योजना अगले महीने पूरी हो जाएगी। लेकिन मैंने यह तय किया है कि इस योजना को बंद नहीं होने दूंगा और पांच साल और चालू रखूंगा। इससे सतना जिले के लगभग 200000 परिवारों की राशन की चिंता कम हो जाएगी।

गरीबों के काम आ रहा है देश का पैसा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हमारी सरकार गरीब कल्याण के जो काम कर रही है, घर दे रही है, मुफ्त राशन दे रही है, मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है, इन पर लाखों करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। देश का पैसा गरीबों के काम आ रहा है। लेकिन जब कांग्रेस की सरकार थी, तब ये पैसा कहां जाता था? उस समय देश का लाखों करोड़ रूपया टूजी घोटाले, कोयला घोटाले, कॉमनवेल्थ घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला जैसे घोटालों में जाता था। हमने ये सारे घोटाले बंद कर दिए। कांग्रेस के करप्शन काल में जो बिचौलियों की मौज थी, उस पर भी मोदी ने ताला लगा दिया और सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लोगों के खातों में भेजना शुरू कर दिया। 10 सालों में हमारी सरकार 33 लाख करोड़ रुपये गरीबों के खाते में भेज चुकी है और उसमें से एक रुपया भी इधर-उधर नहीं हुआ।

भ्रष्टाचार की दुकानें बंद हो गई, इसलिए कांग्रेस देती है गाली
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस किस तरह गरीबों का हक छीनती थी, इसका जीता जाता प्रमाण है फर्जी लाभार्थी घोटाला। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की आबादी के बराबर फर्जी लाभार्थी कागजों में पैदा कर दिए थे। 10 करोड़ ऐसे लोग जिनका जन्म ही नहीं हुआ, वो भी लाभार्थी बन गए थे। कांग्रेस सरकार उनके नाम पर तिजोरी से पैसे निकालती थी और पैसे गायब हो जाते थे। ये पैसे कांग्रेस के चेले-चपाटियों की जेबों में चले जाते थे, दलालों के हवाले कर दिए जाते थे। गरीब व्यक्ति जब राशन की दुकान पर जाता था तो उसे पता चलता था कि उसका राशन तो कोई और ले गया। जब किसी जरूरतमंद बच्चे को स्कॉलरशिप की जरूरत होती थी, उसका हक कोई और छीन लेता था। सरकार जब गैस की सब्सिडी भेजती थी, तो वह सीधी कांग्रेस के चेले चपाटियों की जेब में चली जाती थी। मोदी ने कहा कि कांग्रेस का दुर्भाग्य था कि आपने 2014 में मुझे बिठा दिया और उसने कांग्रेस की इस लूट पर ब्रेक लगा दिया। 10 करोड़ फर्जी लाभार्थियों को भी बाहर निकाल दिया। इसकी वजह से देश के गरीबों के पौने तीन लाख करोड़ रुपये बचाकर मोदी ने आपके हवाले कर दिए हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस को इतना बड़ा नुकसान हुआ है, इसलिए वो मोदी को गालियां दे रही है। लेकिन मोदी को ये काम करने की हिम्मत किसने दी? जनता के आशीर्वाद से जो ताकत मिली है, उसी के बल पर हमारी सरकार ये काम कर पाई। इसलिए कांग्रेस मोदी के साथ-साथ देश की जनता से भी दुश्मनी निकाल रही है।

याद रखिए, कांग्रेस आई-तबाही लाई
पीएम मोदी ने कहा कि आप मेरी एक सीख जरूर याद रखिएगा, कभी मत भूलना। कांग्रेस जहां-जहां भी आई है, वहां-वहां तबाही लाई है। अगर एमपी में गलती से भी कांग्रेस आ गई, तो फिर आपको सरकार से मिलने वाली सारी मदद बंद कर देगी। कांग्रेस आई तो मुफ्त इलाज मिलना बंद हो जाएगा, किसान सम्मान निधि के पैसे मिलने बंद हो जाएंगे। एमपी में शिवराज जी की सरकार ने लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी जैसी जो योजनाएं चलाई हैं, ये उनको भी नहीं छोड़ेंगे। इसलिए आपको अपना एक-एक वोट कमल के फूल पर डालकर कांग्रेस को रोकना है।

कांग्रेस ने दशकों तक एमपी को अभावों में रखा
पीएम मोदी ने कहा कि आप मेरी एक बात और याद रखिएगा। यहां मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दो ऐसे नेता हैं जो कई बार दशकों से मध्यप्रदेश कांग्रेस को चलाते हैं। अब ये दोनों कपड़ा फाड़ नेता बन गए हैं। एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे और अपने समर्थकों से भी एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने के लिए कह रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि यही नेता मध्यप्रदेश को दशकों तक अभावों में रखने, विकास और सुविधाओं से वंचित रखने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि ये नेता आपके बेहतर भविष्य का भरोसा कभी नहीं दे सकते, इनको तो बस एक ही चिंता है कि 3 दिसंबर को भाजपा से हारने के बाद प्रदेश कांग्रेस पर किसका बेटा कब्जा करेगा? उनकी लड़ाई की वजह यही है। वे अपने बेटों को सेट करने में पूरे मध्यप्रदेश को अपसेट करने में लगे हुए हैं। जिनको सिर्फ अपने बेटों की ही चिंता है, वह मध्यप्रदेश के गरीब, वंचित, पिछड़े, आदिवासी और मध्यम वर्ग के बेटे बेटियों की चिंता कर ही नहीं सकते।

तीन दिसंबर के बाद तेज होगी सतना के विकास की गति
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सतना सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में हमें मिलकर तेज विकास करना है। भाजपा सरकार इस क्षेत्र के पर्यटन उद्योग को नया विस्तार देना चाहती है। इनवेस्टमेंट कॉरिडोर और एलिवेटेड कॉरिडोर के क्षेत्र में निवेश की नई संभावनाएं बनेंगी। लघु उद्योग कुटीर उद्योग, खेती से जुड़े उद्योगों का भविष्य उज्जवल होने वाला है। यहां मध्यप्रदेश में छोटे, मध्यम और लघु उद्योगों के लिए भाजपा सरकार ने सैकड़ों करोड़ रुपए की मदद दी है। मध्यप्रदेश में लगभग ढाई सौ औद्योगिक क्षेत्र और 50 से अधिक एमएसई क्लस्टर भी स्वीकृत किए हैं। 3 दिसंबर को भाजपा की जीत के बाद इन सभी परियोजनाओं पर काम और तेज हो जाएगा, यह मोदी की गारंटी है। श्री मोदी ने कहा कि पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं से मैं यह कहना चाहता हूं कि यह विधायक चुनने का चुनाव नहीं है, यह आपके भविष्य का चुनाव है। अपना और अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए कमल के फूल को चुनें।

हर बूथ पर कमल खिलाने जुट जाएं कार्यकर्ता
पीएम मोदी ने कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से भी एक बात कहना चाहता हूं कि प्रदेश के कोने-कोने में पार्टी कार्यकर्ता पसीना बहा रहे हैं। मैं उनसे मिलूं या न मिलूं, उनकी फोटो अखबार या टीवी में दिखाई दे या न दे, इसकी परवाह न करते हुए ये कार्यकर्ता कई पीढ़ियों से जुटे हुए हैं। ये मेरे लिए बंदनीय हैं, हर कार्यकर्ता मेरे लिए श्रद्धा का केंद्र है। यह इन कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही है, जिसने भाजपा को आज इस स्थिति में पहुंचा दिया है। इतनी मेहनत की है कि आज एमपी में कांग्रेस के हालात खराब हैं। अब हमें हर बूथ पर कमल खिलाने के संकल्प के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ना है।

सभा के दौरान सांसद एवं सतना बिधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गणेश सिंह, मैहर प्रत्याशी श्रीकांत चतुर्वेदी, रैगांव प्रत्याशी श्रीमती प्रतिमा बागरी, अमरपाटन प्रत्याशी रामखिलावन पटेल, रामपुर बघेलान प्रत्याशी विक्रम सिंह विक्की, चित्रकूट प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह गहरवार, नागोद प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह मंच पर उपस्थित थे। मंच का संचालन कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने किया एवं आभार प्रदर्शन सतना महापौर योगेश ताम्रकार ने किया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
औद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेजMadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहलेसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
↑