इंदौर जिले की मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाए, थाना स्तर पर फ्लाइंग दस्ता गठित
शनिवार को इंदौर जिले के सांवेर, बड़गोंदा, किशनगंज क्षेत्र की कई मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाए। इंदौर। मध्य प्रदेश शासन के आदेश के बाद शोरगुल करने वाले स्थानों पर सख्ती शुरू हो गई है।
शनिवार को इंदौर जिले के सांवेर, बड़गोंदा, किशनगंज क्षेत्र की कई मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाए।
इंदौर। मध्य प्रदेश शासन के आदेश के बाद शोरगुल करने वाले स्थानों पर सख्ती शुरू हो गई है। शनिवार को पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटवा दिए। जांच के लिए थाना स्तर पर फ्लाइंग दस्ता भी गठित कर दिया गया है।
डीआइजी (ग्रामीण) राजेश हिंगणकर के मुताबिक, बुधवार को कलेक्टर टी. इलैया राजा और पुलिस अधीक्षक की बैठक हुई थी। बैठक में तय कर 13 फ्लाइंग दस्ते बनाए गए। प्रत्येक दस्ते में थाना प्रभारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिकों को शामिल किया गया। दस्ते ने सभी समुदाय के धर्मगुरुओं को बुलाया और सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित डिसिबल की जानकारी दी।
कई मस्जिदों पर लगे थे सात-सात लाउड स्पीकर
शनिवार को सांवेर, बड़गोंदा, किशनगंज क्षेत्र में मस्जिदों पर लगे लाउड स्पीकर हटाना शुरू कर दिए। कई मस्जिदों पर तो सात-सात लाउड स्पीकर लगे हुए थे। शुक्रवार को इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों ने सदर और मौलवियों की बैठक लेकर निर्देश दिए गए थे।
खजराना-ग्वालटोली में भी लाउड स्पीकर हटाए
शुक्रवार को सदर-मौलवियों को मिली हिदायत का शनिवार को असर दिखने लगा। इंदौर में कईं मस्जिदों से ध्वनि विस्तारक यंत्र हटा लिए गए। खजराना में नाहर शाहवली दरगाह के सदर डा. रिजवान ने आदेश की प्रति मिलने के बाद बड़े यंत्रों को निकलवा लिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले