देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 7 बार पढ़ी गई

अंधेरे के 17 दिन, 418 घंटे खत्म: उत्तरकाशी सुरंग में पहुंचा जिंदगी का उजाला, निकाले जा रहे 41 मजदूर

देहरादून: उत्तराखंड टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक-एक कर मजदूरों को टनल से बाहर निकाला जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी सिल्क्यारा टनल पहुंचने वाले हैं।

Abhishek Raghuvanshi30 नवंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देहरादून: उत्तराखंड टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक-एक कर मजदूरों को टनल से बाहर निकाला जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी सिल्क्यारा टनल पहुंचने वाले हैं। रैट माइनिंग टीम ने इससे पहले खुदाई का काम पूरा किया। इसके बाद टीम मजदूरों से रू-ब-रू हुई। स्केप टनल में आखिरी पाइप लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। मजदूर तक पहुंची रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने सभी मजदूरों को काले चश्मे दिए गए। अंधेरे में रहने के कारण मजदूरों के बाहर निकलने पर आंखों पर कोई इफेक्ट न हो, इसके लिए उन्हें बचाव दल ने यह चश्मे दिए हैं। उत्तरकाशी टनल से 17 दिन बाद फंसे 41 मजदूर अब बाहर की दुनिया में दाखिल होने वाले हैं। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन की पल- पल की अपडेट पीएम नरेंद्र मोदी लेते रहे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ उनका संपर्क बना रहा

टनल से बाहर निकाले जा रहे मजदूरों के लिए बाहरी भाग में गद्दे लगाए गए। उन पर बाहर निकालने के बाद उन गद्दों पर रखा गया। वातावरण के अनुकूल मजदूरों की बॉडी को तैयार करने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मजदूरों के बॉडी टेंपरेचर और स्वास्थ्य की स्थिति की जांच के लिए मेडिकल टीम भी सुरंग के अंदर मौजूद है। वहीं, खुदाई का काम पूरा होने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी टनल में पहुंच गए हैं। टनल के भीतर से से ही सीएम धामी पीएम मोदी से संपर्क साधे हुए हैं। 12 नवंबर को सुबह 4 बजे हादसे के बाद 41 मजदूर टनल में फंस गए थे। इस घटना के करीब 418 घंटे के बाद दोपहर करीब 2 बजे स्केप टनल के निर्माण का कार्य पूरा होने और मजदूरों तक रेस्क्यू टीम के पहुंचने की खबर ने सभी को राहत दी। आखिरकार मजदूरों की जान को बचाने में सफलता मिल गई।

टनल के पास तैनात किए गए एंबुलेंस

टनल के पास 41 मजदूरों को बाहर निकालने के बाद पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए एंबुलेंस की तैनाती की गई है। इसके अलावा एयर एंबुलेंस भी वहां तैनात किया गया है। स्केप टनल से बाहर निकाले गए मजदूरों को जल्द से जल्द अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। स्केप टनल से मजदूरों के पास एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम के सदस्य गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मजदूरों को स्ट्रेचर पर लिटाकर स्केप टनल के जरिए बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। बाहर निकाले गए मजदूरों को एंबुलेंस से सीधे अस्पताल भेजा जाएगा।

सीएम धामी के चेहरे पर दिखा उत्साह

टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट मिलते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर उत्साह दिखा। संतोष का भाव और राहत की सांस उन्होंने ली। पिछले 17 दिनों से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच सीएम धामी भी पिछले दिनों से लगातार उत्तरकाशी में डटे थे। वहीं, स्केप टनल निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद टीम के सदस्यों ने खुशी जाहिर की। वहीं, सीएम धामी ने कहा कि मजदूरों को जल्द निकाला जाएगा। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम अपना ऑपरेशन पूरा करने के लिए गई है। वहीं, सुरंग में दो एंबुलेंस भी गई हैं। सुरंग के भीतर कामयाबी का जश्न मनाया जाना शुरू कर दिया गया है।

टनल से बाहर निकले जनरल वीके सिंह

टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह सुरंग से बाहर निकले। उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ दिखाई दी। वे अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन की चर्चा करते दिखाई दिए। पिछले दिनों में चेहरे पर दिखने वाला तनाव गायब था। वहीं, उनके साथ चल रहे अधिकारी भी काफी खुश दिखाई दिए। ड्रिलिंग का काम पूरा होने के बाद सिल्क्यारा टनल पर हलचल काफी तेज हो गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वॉर रूम में अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन पर चर्चा की।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
↑