Delhi
दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को भेजा नोटिस, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर मांगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई के बाद दिल्ली आबकारी नीति मसले पर सीबीआई (CBI) से जवाब मांगा है. दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने इस मामले की सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है. मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था. फिलहाल, वह न्यायिक हिरासत में हैं. दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आदेश को मनीष सिसोदिया ने चुनौती दी थी. दरअसल, 31 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने आबकारी नीति से जुड़े मामलों में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।



