देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: April 2023

कस्टमर केयर बनकर ऑनलाइन ठगी को दिया अंजाम 50000 से भी अधिक की राशि बैंक से निकाली
Indore

कस्टमर केयर बनकर ऑनलाइन ठगी को दिया अंजाम 50000 से भी अधिक की राशि बैंक से निकाली

इंदौर शहर में लगातार ऑनलाइन ठगी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के नजदीक भागीरथपुरा थाना क्षेत्र का सामने आया है…

April 6, 2023 · 1 min read
लोहामंडी में हुए मर्डर के आरोपियों की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

Indore

लोहामंडी में हुए मर्डर के आरोपियों की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई व्यापारी सचिन शर्मा की हत्या कांड के मामले में पुलिस ने अब एक्शन लेते हुए हत्या में शामिल दो आरोपी मोहसिन और अल्फेज के मकानों को तोड़ने की कार्यवाही गुरुवार दोपहर को की है दरसल इंदौर पुलिस ने निगम के साथ मिलकर हत्या में शामिल बदमाशों के अवैध अतिक्रमण पर एक बार फिर बुलडोजर चला गया है जहां लिस्टेड बदमाश मोहसिन और अल्फेज दुकानों और मकानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को जमींदोज किया गया बदमाशों के आर्थिक कमर तोड़ने के लिए पुलिस अब बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को खत्म करेगी जहां नगर निगम जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी बदमाशों से अवैध अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई को लेकर एडीएम और पुलिस अधिकारि मौके पर मौजूद रहे है

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र मे सुने मकान को चोरो ने निशान बनाते हुए नकदी और जेवरात पर किया हाथ साफ

Indore

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र मे सुने मकान को चोरो ने निशान बनाते हुए नकदी और जेवरात पर किया हाथ साफ

इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां बदमाशों ने सूने मकान को देख निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए हैं फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी दरअसल पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र क्षेत्र के लेक पैलेस कॉलोनी का है लेक पैलेस कॉलोनी में रहने वाले फरियादी रामदास ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि मेरी पत्नी मायके गई हुई थी और मैं मेरे निजी काम से बाहर गया हुआ था जब मैंने घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ था वही सभी फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कोई अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोड़कर प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं 20 हजार ₹ नगद लेकर बदमाश फरार हो गया है फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दी है पुलिस का कहना है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम हजारों रुपए की धोखाधड़ी

Indore

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम हजारों रुपए की धोखाधड़ी

इंदौर शहर में लगातार धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का सामने आया है विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फरियादी से हजारों रुपए की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का जहां फरियादी प्रेमचंद्र जो कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के करोल बाग में रहता है वही फरियादी की पहचान राकेश कुमार नामक युवक से हुई थी फरियादी ने राकेश से फोन पर बात की थी जिसके बाद दोस्ती बड़ी वही दोस्ती के बाद राकेश ने फरियादी को झांसे में लिया कि मैं विदेश में नौकरी दिलाने का काम करता हूं वीजा बनाने का काम करता हूं और मेरी वीजा कार्यालय में बहुत बड़ी सेटिंग है जिसके बाद फरियादी बदमाश के झांसे में आ गया और 45 हजार ₹ और पासपोर्ट दे दिया जिसके बाद बदमाश पासपोर्ट और रुपए लेकर फरार हो गया फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी

TimeNewsIndore

Indore

लोहामंडी में हुए मर्डर के आरोपियों की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

इंदौर। लोहामंडी में हुई ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की हत्या के मामले में पुलिस आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देश पर परदेशीपुरा में आरोपियों की अवैध सम्पति पर कार्यवाही जारी।

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र मे घर के बाहर घूम रहे युवक का मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश

Indore

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र मे घर के बाहर घूम रहे युवक का मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश

इंदौर शहर में लगातार मोबाइल लूट के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड का सामने आया है जहां बदमाश ने राह चलते युवक से मोबाइल लूटकर फरार हो गए हैं फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है दरअसल पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है कल रात करीब 12:00 बजे दिलीप जो प्राइवेट कंपनी में काम करता है वह खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर फोन पर बात करते हुए टहल रहा था तभी पीछे से एक्टिवा सवार बदमाश जो टोपी लगाए हुए था युवक से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया है फरियादी के द्वारा बदमाश पकड़ने का प्रयास अभी किया गया था लेकिन बदमाश फरियादी को चकमा देकर फरार हो गए जिसके बाद फरियादी ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा

इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक की हत्या अंतिम यात्रा के दौरान बवाल गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

Indore

इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक की हत्या अंतिम यात्रा के दौरान बवाल गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

इंदौर में पुरानी रंजिश के चलते ट्रांसपोर्ट संचालक की बेरहमी से 5 बदमाशों ने चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया था जहां शव यात्रा के दौरान परिजनों ने चक्का जाम कर जमकर हंगामा मचाया परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके अवैध निर्माण को तोड़ने को लेकर दरअसल मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के लोहा मंडी ट्रांसपोर्ट इलाके में विनायक ट्रांसपोर्ट लाइन संचालित करने वाले सचिन शर्मा की 5 बदमाशों ने बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है।

TimeNewsWorld

World

नॉर्थ कोरिया बोला- परमाणु युद्ध की कगार पर देश:बढ़ते तनाव के लिए अमेरिका और साउथ कोरिया जिम्मेदार

20 मार्च को नॉर्थ कोरिया से इस मिसाइल की टेस्टिंग की थी। वो लगातार ऐसी मिसाइलों का परीक्षण करता रहता है।

↑