देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: April 2023

द्वारकापुरी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशो ने वृद्ध महिला को बनाया निशाना और चेन लूटकर भाग निकले
Indore

द्वारकापुरी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशो ने वृद्ध महिला को बनाया निशाना और चेन लूटकर भाग निकले

द्वारकापुरी क्षेत्र में सोमवार दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला को बाइक सवार बदमाशो ने अपना निशाना बनाया और महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकले । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर…

April 11, 2023 · 1 min read
मंगलवार को आयोजित पुलिस जनसुनवाई मे पुलिस कमिश्नर ने खुद शिकायतकर्ता को सुना और जांच के दिये निर्देश

Indore

मंगलवार को आयोजित पुलिस जनसुनवाई मे पुलिस कमिश्नर ने खुद शिकायतकर्ता को सुना और जांच के दिये निर्देश

इस मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर , एडिशनल पुलिस कमिश्नर के साथ तमाम पुलिस में अधिकारीयो ने जनसुनवाई में शिकायत कर्ताओं की पीड़ा को सुना और संबंधित थाना अधिकारी को शिकायत पर जांच कर आगे की कार्रवाई करने की दिशा निर्देश दिए पुलिस जनसुनवाई में जमीन से लेकर पारिवारिक संबंधित शिकायतों के आवेदन अधिकतर आए जिन को पुलिस कमिश्नर ने खुद शिकायत कर्ता को सुना और संबंधित अधिकारी को जांच करने के दिशा निर्देश दिए वही जनसुनवाई में खंडवा नाके पर बने सिंधी समाज के मंदिर में हो रही चोरी को लेकर भी मंदिर के सेवादार शिकायत करने पहुंचे थे जहां मंदिर के ही जुड़े लोगों ने मंदिर में लाखों रुपए की चोरी की है ऐसा मंदिर के सेवादार ने उन पर आरोप लगाए हैं इस पर पुलिस कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी को जांच करने के आदेश दिए हैं वही जनसुनवाई में भंवर कुवा निवासी कॉलोनी में हो रही बाइक चोरियों की शिकायत को लेकर पहुंचे थे जहां इनकी शिकायत थी कि पिछले दिनों ही चार लाख रूपए कीमत की एक बाइक बदमाश चोरी कर ले भागे इसके सीसीटीवी फुटेज भी है लेकिन भवरकुआ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है तमाम शिकायतों पर पुलिस कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आगे कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

मार्केट में सब्जी खरीदने गई महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज

Indore

मार्केट में सब्जी खरीदने गई महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर शहर में लगातार चैन स्नैचिंग के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक महिला मार्केट में सब्जी खरीदने गई थी तभी अज्ञात मोटरसाइकिल पर दो सवार व्यक्ति द्वारा फरियादी के गले से झपट्टा मारकर चेन छीनने का प्रयास किया गया जिसके बाद घबराई महिला ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया दरअसल पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर का है जागृति जैन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि जब आज सब्जी मार्केट सब्जी खरीदने गई थी तभी अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीनने का प्रयास किया गया जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई वहीं पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है

फेसबुक पर फर्नीचर का एड देख ठगी का शिकार बना व्यक्ति ने ली पुलिस की शरण

Indore

फेसबुक पर फर्नीचर का एड देख ठगी का शिकार बना व्यक्ति ने ली पुलिस की शरण

इंदौर शहर में लगातार धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का सामने आया है फेसबुक पर से फर्नीचर खरीदने के नाम से अलग-अलग किस्तों में हजारों रुपए डलवा कर फरियादी के साथ धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है दरअसल पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां फेसबुक पर फर्नीचर का ऐड के बाद फरियादी ने फेसबुक के माध्यम से युवक से संपर्क किया अज्ञात युवक के द्वारा फरियादी को बोला गया कि मैं आपको एक कोड दूंगा उसमे आपको रुपए डालना है जिसके बाद अज्ञात बदमाश ने युवक को एक कोड दिया कोड के माध्यम से फरियादी ने उस अकाउंट में 2 हजार ट्रांसफर किए गए जिसके बाद लगातार फरियादी ने अज्ञात युवक के अकाउंट में लगातार रुपए डालते रहा कुल मिलाकर 23 हजार ₹ युवक को डाल दिए जिसके बाद फरियादी खुद को ठगा महसूस होने के बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में कारों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशो को किया गिरफ्तार

Indore

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में कारों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशो को किया गिरफ्तार

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों द्वारा कारों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया मामला इंदौर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां अजय यादव नामक युवक एवं उसका साथी का किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था जिसके बाद रात्रि के समय बदमाशों ने मल्टी के आसपास खड़ी कारों में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया जिसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी ने पुलिस को बताया कि मेरा 2 दिन पूर्व मामूली बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया था जिसके बाद उसने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में समक्ष पेश किया है

एरोड्रम थाना क्षेत्र अनाज मंडी में हुआ दो पक्षों का विवाद दो लोगों को वाहन से कुचलने की कोशिश

Indore

एरोड्रम थाना क्षेत्र अनाज मंडी में हुआ दो पक्षों का विवाद दो लोगों को वाहन से कुचलने की कोशिश

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में वाहन के कांच फोड़ने को लेकर दो पक्षों का विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं वही दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

इंदौर में मंदिर में की तोड़फोड़ ,हिंदूवादी संगठन और महिलाओं का आरोप, किया थाने का घेराव

Indore

इंदौर में मंदिर में की तोड़फोड़ ,हिंदूवादी संगठन और महिलाओं का आरोप, किया थाने का घेराव

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल इंदौर विभाग के संयोजक तन्नू जी शर्मा ओर जिला मंत्री अविनाश कौशल ने बताया कि आज हमे सिरपुर बांक के स्थानीय हिन्दू समाज के वनवाशी परिवार के लोगो द्वारा बताया कि चन्दन नगर के सिरपुर बांक पर प्राचीन सीतला माता का मंदिर बना हुवा है जहा कई वर्षों से उस मंदिर पर सर्व हिन्दू समाज पूजा पाठ करता आया है वही सीतला माता का आगामी कार्यक्रम को देखते हुवे स्थानीय हिन्दू समाज द्वारा आज उस मंदिर की साज सज्जा व मंदिर की मरमत का कार्य चल रहा था जिस पर वही के स्थानीय मुस्लिम समुदाय के गुंडों के द्वारा कहा गया कि काफिरों यह तुमारा मंदिर यहाँ से ले जाओ और सिरपुर तलाब पर बनाओ नही तो सब की हत्या कर देगे जिस पर हिन्दू समाज के लोगो ने आपत्ति ली तो कुछ मुस्लिम समुदाय के 15 से 20 गुंडों ने आकर मंदिर में तोड़फोड़ कर मंदिर पर काम कर रहे वनवासी परिवार के लोगो के साथ मारपीट कर हत्या करने की कोसिस की जिस पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक योगेश प्रजापत व रितेश राठौड़ बड़ी संख्या के साथ थाना चंदन नगर पहुचे ओर थाने का घेराव कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने को कहा वही बजरंग दल संयोजक तन्नू शर्मा ओर जिला मंत्री अविनाश कौशल ने acp परिहार जी से चर्चा कर घटना से अवगत करवाया ओर बताया कि यह लोग पूर्व में भी मंदिर में मास मटन फेक जाते थे और शहर की फिजा खराब करने का प्रयास करते थे आज इन लोगो ने वनवासी परिवार के साथ मारपीट कर मंदिर में तोड़फोड़ की है आप ऐसे आरोपी के खिलाफ रासुका ओर वनवासी परिवार को जातिसुतक सब्दो से अपमानित करने वाले मुस्लिम समुदाय के गुंडों के खिलाफ fir दर्ज कर रासुका के विरुद्ध कार्यवाही करे अन्यथा बजरंग दल मंदिर व वनवासी परिवार के समर्थन में सड़को पर उतर कर आंदोलन करेगा ओर ऐसे गुंडों को अपनी सेली में जवाब देगा जिसके बाद ACP बीपीएस परिहार सहित अन्य थानों का बल घटना स्थल पहुंचा।

भाजपा नेताओ द्वारा की शिकायत पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ FIR

Indore

भाजपा नेताओ द्वारा की शिकायत पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ FIR

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा हाल ही में दिए गए बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश कर अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है,, कांग्रेस द्वार राजबाड़ा पर पुतला जलाए जाने के बाद सोमवार को भाजपा नेताओं ने सराफा थाने पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ़ धारा 188 में मुकदमा दर्ज करवाया है,, शहर में जारी नाइट कल्चर में अब युवतियों की बेहद शर्मनाक तस्वीरे सामने आ रही है,, इस पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया था,, इसके बाद महिला कांग्रेस ने बयान को तोड़ मरोड़ के पेश कर महिलाओं का अपमान बताकर विजयवर्गीय का पुतला फूंका था,,, सोमवार को इंदौर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश पांडेय गुरू की अगुवाई में महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा के खिलाफ़ बिना अनुमति प्रर्दशन की धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया है।

TimeNewsIndore

Indore

रणजीत हनुमान मंदिर में एक लाख भक्तों का भंडारा आज :बैठकर खाएं या साथ ले जाएं, ताकि कम समय में ज्यादा श्रद्धालु ले सकें प्रसाद

इंदौर। रणजीत हनुमान मंदिर में मंगलवार को भंडारा होगा। इसे लेकर पूरी तैयारियां की जा चुकी है। इस बार मंदिर के ग्राउंड में बैठकर खाने के साथ ही इस बार नई व्यवस्था की गई है।

TimeNewsIndore

Indore

फूठी कोठी ओवर ब्रिज कार्यस्थल का निरीक्षण,जनप्रतिनिधियों और आइडीए अधिकारियों ने किया दौरा

इंदौर बेहतर ट्रेफ़िक मेनेजमेंट की दृष्टि से नम्बर वन बने इसके लिए सभी एजेंसी विशेष कर आईडीए ने शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर ओवर ब्रिज देने का निर्णय किया वो बहुत प्रशंसनीय है उसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने फूठी कोठी पर बनने वाले ओवर ब्रिज का भूमि पूजन किया था आज हम सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया है क्यूँकि आज इसकी विधिवत शुरुआत हो रही है, ६१० मीटर लंबा ६ लेन के ब्रिज की सौगात पश्चिम क्षेत्र के ट्रेफ़िक कंजक्शन को बहुत हद तक कम करेगी साथ ही आवागमन में सुविधा होगी प्लानिंग की दृष्टिगत से अल्ट्रनेट रोड क्या होगी ,क्या रूट प्लान होगा इसकी जानकारी भी क्षेत्रिय जानता को दी जाएगी ।

↑