Indore
कंपनी की छत तोड़कर घुसे आरोपी, तांबे के वायर और लोहे के सामान पर किया हाथ साफ
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में आरोपियों द्वारा थाना क्षेत्र के सेक्टर डी में बनी एक कंपनी में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है आरोपी इतने शातिर थे कि वह छत के रास्ते फैक्ट्री में घुसे और फैक्ट्री में रखा हुआ पीतल, कॉपर और लोहे का सामान लेकर फरार हो गए आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी जहां पर दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में आए हैं दोनों आरोपियों ने वारदात करना भी कबूली है और वह इलाके में कई फैक्ट्रियों में पड़े धातु के सामान पर हाथ साफ करते थे और उसे भेज दिया करते थे.





