देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: April 2023

स्कूल को बम से उड़ने की धमकी,पुलिस ने जांच शुरू की, 14 अप्रैल को मिली धमकी
Indore

स्कूल को बम से उड़ने की धमकी,पुलिस ने जांच शुरू की, 14 अप्रैल को मिली धमकी

शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के धार रोड स्थित एक स्कूल को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आरोपी ने मेल कर लिखा है कि, बम अलकायदा के…

April 17, 2023 · 1 min read
प्रेमी ने कहा कि मुझसे शादी कर लो,नहीं तो।मैं मर जाऊंगा ,युवती ने परेशान होकर कर ली आत्महत्या

Indore

प्रेमी ने कहा कि मुझसे शादी कर लो,नहीं तो।मैं मर जाऊंगा ,युवती ने परेशान होकर कर ली आत्महत्या

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली आत्महत्या के पहले युवती ने एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें उसने यह लिखा कि मेरा प्रेमी मुझसे शादी करना चाहता है।

पड़ोस मे रहने वाले युवक ने किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

Indore

पड़ोस मे रहने वाले युवक ने किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

इन्दौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की भगीरथ पूरा क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बहला फुसलाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है दरसअल इंदौर शहर में दुष्कर्म की घटना रुकने का नाम नही ले रही है जहा इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की भागीरथपुरा क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुच कर शिकायत दर्ज करवाई थी कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति लंबे समय से नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था वही नाबालिग ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई जिसके बाद नाबालिग के साथ परीजनों ने बाणगंगा थाने पहुच कर आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

खाना खाकर टहल रही महिला का मोबाइल छीन कर बदमाश हुए फरार

Indore

खाना खाकर टहल रही महिला का मोबाइल छीन कर बदमाश हुए फरार

इंदौर शहर में लगातार बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां दो अज्ञात बदमाशों नें महिला का मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गए हैं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 392 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां ममता तिवारी नामक महिला खाना खाकर अपने घर की ओर चल रही थी तभी दो बदमाश तेज रफ्तार बाइक से आए और महिला फरियादी का मोबाइल छीन कर फरार हो गए हैं फरियाद महिला ने थाने पहुंच कर तुरंत शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दी है पुलिस का कहना है शीघ्र ही मामले की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा

16 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया बदमाश पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Indore

16 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया बदमाश पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार

इंदौर शहर में लगातार अपहरण के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का सामने आए हैं यहां एक पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात बदमाश 16 साल की नाबालिक बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है इसके बाद परिवारजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी दरअसल पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि एक 16 वर्षीय नाबालिग को कोई युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर मां-बाप को सुपुर्द किया वहीं आरोपी को गिरफ्तार किया वहीं जब नाबालिक से पूछताछ की तो नाबालिक के बयान के बाद आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय में समक्ष पेश किया है

मल्हारगंज थाना क्षेत्र मे दुकान में घुस कर दी बदमाशो ने जान से मारने की धमकी

Indore

मल्हारगंज थाना क्षेत्र मे दुकान में घुस कर दी बदमाशो ने जान से मारने की धमकी

इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जो अब दुकान में घुसकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं ऐसा ही मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र में सामने आया है फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के टोरी कॉर्नर का है जहां मावे की दुकान संचालित करने वाले दिलीप चौहान नामक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी दुकान में दो अज्ञात बदमाश आए और उनके बेटे की फोटो दिखा कर उसे जान से मारने की धमकी दी जब दुकान के नौकर द्वारा विरोध किया गया तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी अगले दिन बदमाशों द्वारा दोबारा दुकान पर आए और विवाद किया और वहां से फरार हो गए फरियादी दिलीप चौहान ने थाने पहुंच कर दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है

जय श्रीराम के उदघोष के साथ हजारों युवक रामराज्य महायात्रा में शामिल हुए

Indore

जय श्रीराम के उदघोष के साथ हजारों युवक रामराज्य महायात्रा में शामिल हुए

इंदौर शहर के पश्चिम क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर से लव जिहाद एवं नशे के विरोध में हिन्दवी स्वराज सेना एवं समस्त सनातनी हिन्दू समाज द्वारा जय श्रीराम के उदघोष के साथ हजारों युवक श्रीराम राज्य महायात्रा में शामिल हुए।

सराफा थाना क्षेत्र के जवाहर मार्ग पर हुए विवाद मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Indore

सराफा थाना क्षेत्र के जवाहर मार्ग पर हुए विवाद मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र जवाहर मार्ग पर एक मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था जिसमें आरोपियों द्वारा महिला उसकी बच्ची और उसके परिजन के साथ जमकर मारपीट की गई थी पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था वही आज दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

TimeNewsWorld

World

PM किशिदा के हमलावर के पास चाकू भी था:उसके बैग में 2 स्मोक बम मिले, पुलिस को शक- ये घर पर बनाए

ये उसी स्मोक बम की तस्वीर है, जिससे 15 अप्रैल को प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर हमला किया गया था। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर 24 साल के शख्स ने हमला किया था।

TimeNewsDelhi

Delhi

AAP ने जताई केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका, पार्टी दफ्तर में बुलाई इमरजेंसी बैठक

दिल्ली में शराब घोटाले पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज पूछताछ के लिए बुलाया है.

↑