देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 4 बार पढ़ी गई

US बास्केटबॉल प्लेयर को रूस में 9 साल की जेल:बाइडेन बोले- हम ब्रिटनी के बदले रूसी आर्म्स डीलर को छोड़ देंगे; रूस इस डील पर चर्चा करने के लिए तैयार

एक रूसी अदालत ने अमेरिकी बास्केटबॉल प्लेयर ब्रिटनी ग्रिनर को 9 साल जेल की सजा सुनाई है और उन पर 10 लाख रूबल (करीब 13 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया है। ब्रिटनी को ड्रग तस्करी का आरोपी ठहराया है।

Abhishek Raghuvanshi5 अगस्त 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

एक रूसी अदालत ने अमेरिकी बास्केटबॉल प्लेयर ब्रिटनी ग्रिनर को 9 साल जेल की सजा सुनाई है और उन पर 10 लाख रूबल (करीब 13 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया है। ब्रिटनी को ड्रग तस्करी का आरोपी ठहराया है। कोर्ट की कार्यवाही को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नामंजूर बताया है। उन्होंने रूस को ‘प्रिजनर स्वैप डील’ स्वीकार करने के लिए कहा है। इधर, रूस ने कहा कि वो अमेरिका के साथ प्रिजनर स्वैप डील पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

क्या है ‘प्रिजनर स्वैप डील’?
अमेरिका ने ग्रिनर की रिहाई के लिए रूस के सामने प्रिजनर स्वैपिंग, यानी एक कैदी के बदले दूसरे कैदी को छोड़ने की डील रखी थी। अमेरिका ने ब्रिटनी के बदले खतरनाक रूसी आर्म्स डीलर विक्टर बाउट को छोड़ने का ऑफर दिया था।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
ब्रिटनी ग्रिनर का जन्म 18 अक्टूबर 1990 को ह्यूस्टन टेक्सस में हुआ। वो दो बार की ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकीं हैं।विक्टर बाउट को अमेरिका में 25 साल की सजा सुनाई गई है। उसे मर्चेंट ऑफ डेथ के नाम से भी जाना जाता है।

व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी स्पोक्सपर्सन जॉन किर्बी ने कहा- हमने रूस के सामने एक सीरियस समझौता रखा है। रूस को इसे एक्सेप्ट कर लेना चाहिए। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रूस इस प्रिजनर डील में वादिम कसीसिकोव की रिहाई की भी मांग कर रहा है। वादिम, हत्या के आरोप में जर्मनी की जेल में कैद है। हालांकि, किर्बी ने कहा कि US ने इस बारे में सोचा नहीं है। अमेरिका को नहीं लगता कि वादिम की रिहाई चर्चा का विषय होना चाहिए।

कब गिरफ्तार हुई थीं ब्रिटनी?
31 साल की अमेरिकी गोल्ड मेडलिस्ट ब्रिटनी को 17 फरवरी 2022 में मास्को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। वो WNBA के ऑफ सीजन में रशियन प्रीमियर लीग में भाग लेने पहुंची थीं। एयरपोर्ट पर उनके सामान से ड्रग्स से निकाले गए तेल की कार्ट्रिज मिली थी। उनकी गिरफ्तारी रूस-यूक्रेन जंग के कुछ दिन पहले ही हुई थी। गिरफ्तारी पर बाइडेन प्रशासन ने कहा था कि ब्रिटनी को गलत तरीके से कैद किया गया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 20 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 20 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 20 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 20 घंटे पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 21 घंटे पहलेअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दीIndia Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 21 घंटे पहलेCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of NarniaLifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 21 घंटे पहले
आर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजरSportsआर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजर 1 दिन पहलेइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल परHealth & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 1 दिन पहलेApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दीTechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 1 दिन पहलेAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातेंTechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 1 दिन पहलेसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 1 दिन पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 1 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 1 दिन पहले
↑