देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsMumbai
मुंबई 17 बार पढ़ी गई

भगवान हैं बॉलीवुड के ये 5 फिल्मी सितारें, जिन्होंने गोद लिए अनाथ बच्चे

बॉलीवुड की चमक-धमक की दुनिया और सेलिब्रिटी की लाइफस्टाइल आम आदमी से काफी अलग होती है। इसके साथ ही बॉलीवुड के सितारों की सोच भी कुछ हटकर होती है।

Abhishek Raghuvanshi20 दिसंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बॉलीवुड की चमक-धमक की दुनिया और सेलिब्रिटी की लाइफस्टाइल आम आदमी से काफी अलग होती है। इसके साथ ही बॉलीवुड के सितारों की सोच भी कुछ हटकर होती है। यही वजह है कि ऐसे बहुत से सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने समाज और दुनिया की परवाह ना करते हुए अपनी नवीन सोच का उदाहरण समाज के समक्ष प्रस्तुत किया और समाज की रूढ़िवादी अवधारणाओं को तोड़ते हुए कई अनाथ बच्चों को गोद लेकर उन्हें माता पिता का स्नेह दिया।

भारत में लाखों की संख्या में अनाथ बच्चे हैं, जिनका भविष्य अंधकारमय है। हिन्दी सिनेमा के इन सेलिब्रिटीज ने भी ऐसे अनाथ बच्चों को गोद लेकर उनकी पूरी लाइफ बदल दी और उन्हें माँ-बाप का प्यार देकर पाला-पोसा। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बहुत से बेसहारा मासूमों को स्नेह की बूंदों से सींचकर बड़ा किया।

तस्वीरों में खबर5 फोटो
Mithun-Chakraborty-Daughter Sushmita-Sen-Daughter Raveena-TandonSunny-Leon-With-Family Neelam-With-Her-Family

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty)

अपने दौर में ही डिस्को डांसर और मिथुन दा के नाम से प्रसिद्ध हमारे बंगाली बाबू मिथुन चक्रवर्ती ने एक अनाथ बच्चे को गोद लेकर अपनी सह्रदयता का परिचय दिया था। यह वह समय था जब आम लोगों के मध्य गोद लेने की प्रथा प्रचलित नहीं थी। वर्ष 1979 में मिथुन जी का विवाह योगिता से हुआ, जिसके बाद वे तीन बेटों के पिता बने, परन्तु अपनी संतान होने के बाद भी मिथुन दा व योगिता बाली ने एक बच्ची को गोद लेकर उसे दिशानी के नाम से पहचान दिलाई। उन्होंने इस बच्ची को अपनी सगी संतान की तरह ही पाला पोसा। दिशानी इस फैमिली में बहुत खुश है और भाइयों की भी लाडली है।

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)

यह तो आप जानते ही होंगे कि यदि कोई अविवाहित युवती किसी बच्चे की माँ कहलाए तो लोग उस पर कितने ताने कसते हैं और उसके चरित्र को लेकर तरह-तरह की बातें किया करते हैं। पर आपको बता दें कि फेमस ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन जो कि पूर्व मिस यूनिवर्स भी रह चुकी हैं, उन्होंने समाज की दकियानूसी मानसिकता को चोट देते हुए केवल 25 वर्ष की आयु में ही अविवाहित होने के बावजूद एक बेटी को गोद लिया और उसकी माँ कहलायीं।

वर्ष 2000 में सुष्मिता सेन ने रिनी को गोद लिया और फिर वर्ष 2010 में एक और बेटी अलिशा को गोद लिया। हालाँकि सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की है और एक सिंगल मदर रहते हुए वे अपना पूरा प्यार अपनी इन बेटियों पर लुटा रहीं हैं। सुष्मिता जी का मानना है कि उनकी बेटियाँ ही उनका परिवार है और वे एक सिंगल मदर रहते हुए ही इन बेटियों के साथ काफी खुश रहती हैं।

रवीना टंडन (Raveena Tandon)

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन ने भी उस वक्त एक बच्चे को गोद लिया था, जब वे सिर्फ 21 साल की थीं। उन्होंने इतनी कम उम्र में ही दो बेटियाँ पूजा व छाया को गोद लिया था। उनके बारे में एक खास बात ये है कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में उस समय इन बच्चीयों को गोद लेने की हिम्मत की, जब वे सफलता की बुलंदियों पर थीं।

उसके बाद रवीना टण्डन ने अनिल थडानी से विवाह किया और उनकी दो सन्तानें भी हुईं, परन्तु इसके बावजूद उन्होंने अपनी गोद ली हुई बच्चीयों व सगी सन्तानों के बीच बिल्कुल भेदभाव नहीं किया और सभी को एक समान प्यार दिया।

सनी लियोन (Sunny Leon)

सनी लियोन की लोगों के बीच वैसे तो अच्छी छवि नहीं थी, पर उन्होंने भी साल 2017 में एक बेटी को गोद लेकर एक सह्रदय महिला होने का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस बच्ची का नाम उन्होंने निशा कौर वेबर रखा। बता दें कि सनी ने निशा को काफी अच्छी जिंदगी दी। फिर साल 2018 में सनी व उनके पति डैनियम सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने और वे दोनों अपने इन 3 बच्चों के साथ मिलकर सुखी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

नीलम (Neelam)

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री नीलम ने भी सितंबर 2013 में 2 वर्ष की एक बच्ची अहाना को गोद लेकर नेकी का कार्य किया। जब नीलम का विवाह हुए केवल 2 वर्ष ही हुए थे, तभी उन्होंने इस बच्ची को गोद लिया और इसका नाम अहाना रखा। नीलम अपनी बेटी अहाना पर खूब स्नेह लुटाती हैं।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का!Mumbaiमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का! 12 दिन पहलेपुणे-बेंगलुरु हाइवे 2 दिन से ब्लॉक, किसानों का अब मुंबई समेत महाराष्ट्र में दूध और सब्जी सप्लाई बंद करने का ऐलानIndia Newsपुणे-बेंगलुरु हाइवे 2 दिन से ब्लॉक, किसानों का अब मुंबई समेत महाराष्ट्र में दूध और सब्जी सप्लाई बंद करने का ऐलान 20 दिन पहलेसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोपIndia Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 25 दिन पहलेMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकारIndia NewsMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकार 25 दिन पहले2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवालIndia News2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवाल 25 दिन पहले‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्तिIndia News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 57 दिन पहलेमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपीMumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 95 दिन पहलेगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाईMumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 445 दिन पहले
TimeNewsMumbaiMumbaiकंस मामा राख्या बांधत फिरतोय, बहिणीवर अत्याचार होतो आणि निर्लज्ज…’, उद्धव ठाकरेंचा संताप 823 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbai“शक्ती कायदा धूळ खात पडलाय, त्यावरील धूळ झटका अन्…”, उद्धव ठाकरेंचा सरकाराला सल्ला 823 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiमहाराष्ट्र बंद किती वाजेपर्यंत असेल, उद्धव ठाकरे यांनी सांगितली डेडलाईन 824 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiराज्यात महिलांवर अत्याचार वाढले असताना महिला आयोगाच्या अध्यक्षांचे बेताल वक्तव्य, आता थेट… 824 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiअखेर आंदोलक विद्यार्थ्यांना दिलासा, MPSC परीक्षेसंदर्भात मोठा निर्णय 825 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiसदरक्षणाय खलनिग्रहणाय’ या ब्रीद वाक्याचा अर्थ माहीत आहे काय?; बदलापूर प्रकरणी कोर्टाचा सवाल 825 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiविकृत पुरुषांना जगण्याचा अधिकार…; बदलापूर अत्याचार प्रकरणावर सिद्धार्थ चांदेकरची संतप्त पोस्ट 826 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiबदलापूरच्या घटनेनंतर सरकारची मोठी घोषणा, यापुढे शाळांना पाळावे लागणार हे नियम 826 दिन पहले
TimeNewsMumbaiMumbaiआता शाखा-शाखांमध्ये चिन्हावरुन ‘सामना’; उद्धव ठाकरे यांच्या त्या आदेशामुळे दोन्ही गट आमने-सामने 840 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiपाणी, जेवणाचीही सोय नाही, ना शौचालयं… मुंबईत पोलीस भरतीत सोयींचा अभाव.. 840 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiसर्वात मोठी बातमी! मध्य रेल्वेची वाहतूक विस्कळीत, लोकल ट्रेनच्या लांबच्या लांब रांगा 841 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiजवाब दो, जवाब दो…; मराठा आंदोलक देवेंद्र फडणवीसांच्या बंगल्यावर धडकणार, मोठा पोलीस बंदोबस्त तैनात 841 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbai‘एक तर तू राहशील नाहीतर मी’, ठाकरेंच्या शिवसेनेने बॅनरबाजीतून फडणवीसांना डिवचले 844 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiमनसे-अजित पवार गटातील वादाच्या पार्श्वभूमीवर राज ठाकरे मुख्यमंत्र्यांच्या भेटीला 844 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbai जरांगे पाटील यांना चावी देऊन कोण चालवतोय? गुणरत्न सदावर्तेंनी थेट घेतलं नाव 845 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiसायन पूल बंदचा फटका, मुंबईकरांना वाहतूक कोडींचा ताप, वाहनांच्या लांब, लांब रांगा 845 दिन पहले
↑