स्पेशल ट्रेन श्री चिंतामणी पारसनाथ एक्सप्रेस से नये साल के पहले दिन 1 जनवरी को होगी जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थ शिखरजी की यात्रा
1251 श्रद्धालु एक साथ, एक स्पेशल ट्रेन में करेंगे सफर, जैन समाज की सबसे बड़ी यात्रा इंदौर।
- 1251 श्रद्धालु एक साथ, एक स्पेशल ट्रेन में करेंगे सफर, जैन समाज की सबसे बड़ी यात्रा
इंदौर। सकल दिगम्बर जैन समाज युवा वेलफ़ेयर सोसायटी, इंदौर की दिनांक 1 जनवरी 2023 से 8 जनवरी 2023 तक की समाज के सबसे बड़े तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी की यात्रा स्पेशल ट्रेन श्री चिंतामणि पारसनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से होगी। इस यात्रा के लिए सभी यात्रियों का पंजीयन किया गया है।
यात्रा आयोजक राहुल सेठी और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष यश जैन ने बताया की यात्रा के मुख्य सारथी बनने का सोभाग्य श्रीमती रेखा शरद जी जैन परिवार, मुख्य संघपति राकेश डाली जी जैन, मुख्य सहयोगी मुकेश पाटोदी जी परिवार, आरके जैन जी रानेका, मनीष सपना जी गोधा, कल्पना सुनिल जी जैन, संजय निधी जी जैन, जितेश आभा जी जैन, रमेश जी जैन आरोन वाले, वीरेंद्र कुमार जी जैन परिवार बने है। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मेघना जैन और महासचिव सोनम जैन ने बताया की मिलन समारोह बालकृष्ण बाग परिरसर, धार रोड पर रात 8 बजे से रखा गया। इसमें सभी यात्रियों को यात्रा की जानकारी देने के साथ एक दूसरे से परिचय कराया गया। यात्रा के संपूर्ण विवरण वाली पुस्तक का विमोचन समाज प्रमुखों द्वारा किया गया। लाभार्थी परिवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2023 की चयनित युवा-महिला प्रकोष्ठ की संपूर्ण टीम की शपथ कराई गई। आपने बताया कि ट्रेन में 1 थ्री टायर एसी कोच, 14 स्लीपर कोच के साथ 1 पेंट्रीकार और 2 एसएलआर कोच सहित कुल 18 कोच की ट्रेन रहेगी। शहर से तीसरी बार लगातार इतनी बड़ी यात्रा निकलेगी। स्पेशल ट्रेन से 1251 समाजजन सम्मेद शिखर जी की यात्रा करेंगे। सभी यात्रियों की टिकिट ऑनलाइन बुकिंग की गई है। यात्रा को सफल बनाने हेतु प्रमुख रूप से हर कोच के लिए 2-2 संयोजक गठित करने के साथ ही सम्मेद शिखर जी में ठहरने की उचित व्यवस्था और भोजन व्यवस्था के लिए टीम गठित की गई है।
यात्रा का इस तरह रहेगा शेड्यूल
आईटी प्रभारी सलोनी जैन और अदिति जैन ने बताया कि यात्रा की शुरुआत नये वर्ष 2023 के पहले दिन 1 जनवरी को शाम 7.30 बजे इन्दौर स्टेशन से होगी। 3 को सभी शिखर जी पहुँच जायेंगे। इस दिन पर्वत के नीचे स्थित सभी मंदिर के दर्शन होंगे। 4 जनवरी को पर्वत की वंदना, 5 को गुणायतन मंदिर में विधान, 6 को आचार्य विमल सागर जी मंदिर से शोभा यात्रा और रात्रि में इन्दौर के लिए रवाना होंगे। 8 जनवरी को सुबह 6 बजे इन्दौर स्टेशन पर यात्रा का समापन होगा।
20 तीर्थंकर की हैं मोक्ष स्थली
यात्रा के सयोजक सुयश जैन, सारथी रेखा जैन और संयोजक कल्पना जैन ने बताया की शिखर जी जैन धर्म के 24 में से 20 भगवान (तीर्थंकर) मोक्ष गए है। इसलिए ऐसी मान्यता है की इस पावन यात्रा को करने और कराने वाले को काफ़ी पुण्य मिलता है। इस यात्रा में इंदौर के साथ मप्र के अनेक ज़िलों में रहने वाले समाजजन शामिल हो रहे है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 17 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 20 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले