देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

सियागंज में व्यापारी को धमकाने वाला शातिर बदमाश पिस्टल सहित, पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली की गिरफ्त में

▪️ आरोपी इमरान ने सियागांज के व्यापारी पर पिस्टल तान कर धमकाकर, करी थी रुपयों की मांग।

Abhishek Raghuvanshi21 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

▪️ आरोपी इमरान ने सियागांज के व्यापारी पर पिस्टल तान कर धमकाकर, करी थी रुपयों की मांग।

इंदौर- शहर में लूट, चोरी/नकबजनी, वाहन चोरी आदि संपत्ति संबंधी गम्भीर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए, श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर नगरीय श्री मनीष कपूरिया द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन- 03 इन्दौर श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन- 03 श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री वी पी शर्मा द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा सियांगज में व्यापारी को पिस्टल से धमकाने वाले आरोपी को पिस्टल सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर दिनांक 16/11/2022 को फरियादी करन पिता प्रकाश पंजाबी ने थाने पर रिपोर्ट किया किया था कि दिनांक 16/11/2022 के रात्रि 10.10 बजे मैं व मेरे पिता जी प्रकाश सियागंज में अपनी विहाना ड्रायफ्रूट दुकान को मंगल करके घर जाने के लिए शटर बन्द कर दुकान के बाहर एक्टिवा के पास आये, उसी समय एक व्यक्ति मुझे व मेरे पिता को पिस्टल दिखाते हूये भय मे डालकर बोला कि तुम्हारे पास मे बैग मे जो भी नगद रूपये है और बैकों के एटीएम कार्ड है मुझे नगद रूपये और एटीएम कार्ड के सही पिन बताकर तुरन्त मुझे दो नहीं तो मै तुम दोनो को आज मौत के घात उतार दूंगा दिया, तभी मैने और मेरे पिता ने चिल्ला चोट बचाव हेतु किया तो बदमाश भाग गया ।

फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर अप. धारा 386 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । उक्त घटना पर वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सेजवार द्वारा टीम का गठन कर उन्हें आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया।

टीम के उनि. रमेश मोनिया व हमराह बल को ईलाका भ्रमण करते हुए आज दिनांक 19/11/2022 को मुखबिर द्वारा बताया कि घटना दिनांक 16/11/2022 की रात्रि सियागंज क्षेत्र में दो व्यापारियों को पिस्टल से धमकाया था, वह बदमाश नाले के किनारे महेश जोशी नगर के पास खडा है । उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुचे जहां पुलिस को देख कर बताये हुलिया का व्यक्ति ने भागने का प्रयास किये जिसे हमराही फोर्स की मदद से पकडा। जिसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम इमरान पिता इरशाद शेख उम्र 20 साल निवासी डायमण्ड पल्स ईंट का भट्टा चन्दन नगर इन्दौर का होना बताया। आरोपी इमरान से सदर अपराध के सम्बन्ध में हिकमत हमली से पूछताछ करने पर उक्त अपराध करना स्वीकार किया और इमरान द्वारा बताया कि दिनांक 16/11/2022 को की रात में मैनें पिस्टल जैसी हू-ब-हू दिखने वाली लाइटर वाली पिस्टल दिखाकर सियागंज क्षेत्र में दो व्यापारियों को भय में डालकर उनके पास से बैग में रखे पैसों की मांग की थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। प्रकरण के आरोपी इमरान को विधिपूर्वक गिरफ्तारी किया गया हैं। आरोपी से पूछताछ और विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सेन्ट्रल कोतवाली निरीक्षक सुनील सेजवार व उनकी टीम के उनि. रमेश मोनिया, उनि. अनुराधा लोधी, सउनि. राजेन्द्र शुक्ला, प्रआर. 3143 राहुल भदौरिया, प्रआर.995 राजेन्द्र शुक्ला, आर. 1539 राहुल पटेल, आरक्षक 1198 अजीतसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑