देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 11 बार पढ़ी गई

शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में सांसद लालवानी ने कहा : दिवाली तक थाने के अमले को भी ट्राफिक सुधार में लगाएं

इंदौर। दिवाली तक शहर की सड़कों पर बढ़ आए ट्राफिक को सुधारना जरूरी है. आम लोग त्यौहारी खरीदी आराम से कर सके तथा व्यापारी भी अपना धंधा कर सके इसलिए पुलिस को बेहतर इंतजाम करने होंगे।

Abhishek Raghuvanshi19 अक्टूबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर। दिवाली तक शहर की सड़कों पर बढ़ आए ट्राफिक को सुधारना जरूरी है. आम लोग त्यौहारी खरीदी आराम से कर सके तथा व्यापारी भी अपना धंधा कर सके इसलिए पुलिस को बेहतर इंतजाम करने होंगे। दिवाली तक थानों का अमला भी ट्राफिक सुधार में लगाया जाना चाहिए। थाने का अमला और ट्राफिक पुलिस मिलकर दिवाली तक मिलकर काम करे तो आम जनता को जाम से मुक्ति मिलेगी।

यह बात सांसद शंकर लालवानी ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में आहूत उच्च अधिकारियों की बैठक में कही। बैठक में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी, एडिशनल कमिश्नर मनीष कथूरिया, राजेश हिंगणकर, डीसीपी आर के सिंह, अमित तोलानी, एडिशनल डीसीपी ट्राफिक अनिल पाटीदार, डीएसपी ट्राफिक बसंत कोल, संतोष उपाध्याय आदि अधिकारी मौजूद थे।

सांसद लालवानी ने कहा कि राजबाड़ा, पीपली बाजार, सराफा, बर्तन बाजार, कपडा मार्केट, मारोठिया आदि स्थानों पर त्योहार के चलते ग्राहकों की भारी भीड़ है। कोरोना के दो साल बाद दिवाली को लेकर आमजनों में अत्यधिक उत्साह है। वहीं छोटे व्यापारी के लिए भी ये दिन कमाई के है। इसलिए ट्राफिक सुधार होना जरूरी है। आपने कहा हर क्षेत्र में जो थाने लगते हैं उनका अमला भी ट्राफिक सुधार में लगाया जाना चाहिए। ट्राफिक जवान कई स्थानों में समूह बनाकर खड़े रहते हैं, इस पर भी रोक लगाना जरूरी है।

आम जनता को अनावश्यक परेशान ना करें
सांसद लालवानी ने कहा कि कई बार ट्राफिक पुलिस ट्राफिक सुधार के बजाय चालानी कारवाई करने लगती है। इससे भी ट्राफिक में अवरोध होता है। आम आदमी को इस त्योहार के मौके पर अनावश्यक परेशान करें। आपने कहा कि इस मौके पर यातायात मित्र भी व्यवस्था में सहयोग हेतु तैनात किये जाना चाहिए।

जाम के समय रूट डाइवर्ट करते समय सावधानी बरतें
सांसद ने यह भी कहा कि ट्राफिक जाम के समय कई बार पुलिस इस तरह ट्राफिक डाइवर्ट कर देती है जिससे और कई स्थानों पर जाम लग जाता है। इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए ही ट्राफिक डाइवर्ट किया जाना चाहिए।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी ने बताया कि फ़िलहाल 127 पॉइन्ट पर 520 का बल तैनात है। अमले की कमी से हम जूझ रहे हैं। आपने डीसीपी को मोबाइल यूनिट अलॉट करने के भी निर्देश दिए ताकि वे त्वरित गति से कार्य कर सकें। आपने बताया कि शहर के राजवाड़ा क्षेत्र में सिटी बस, फोर व्हीलर, थ्री व्हीलर आदि के जाने पर सख्ती से रोक लगा दी गई है। आपने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देने के लिए कहा कि वे अपना अमला ट्राफिक सुधार में लगाएं। जवाहर मार्ग पर छोटी सिटी बस संचालित की जाए तो सुविधा रहेगी। लालवानी ने इस संबंध में एआईसीटीसीएल से बात करने का आश्वासन दिया। पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के आऊटर क्षेत्र में ही ओवर स्पीडिंग वालों के चालान बनाए जाएं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 5 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 8 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 8 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑