इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जो लगातार वारदात को अंजाम देते जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक युवक को शराब के रुपए नहीं देने पर चाकू मारकर घायल कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विओ,,
मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्र नगर चौराहे का जहां एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने लखन बुंदेला नामक युवक को रोका और उससे शराब पीने के लिए रुपए मांगे नहीं देने पर बदमाशों ने युवक लखन बुंदेला पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें लखन बुरी तरह घायल हो गया घायल अवस्था में लखन ने थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
