महापौर ने की प्रवासी भारतीय सम्मेलन के संबंध में इंदौर के प्रबुद्धजनो के साथ परिचर्चा
इमोशनली फिलिंग के साथ प्रवासी भारतीय अतिथियों का करें स्वागत- महापौर पुष्यमित्र भार्गव अतिथि देव भवः की तर्ज पर स्वागत करने के दिए सुझाव मेहमानों का करेंगे ऐतिहासिक स्वागत सत्कार अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर करने, सत्कार करने के साथ ही विभिन्न संस्थाऐं निःशुल्क देगी उपहार तथा इंदौर के स्वादिष्ठ व्यंजन भी परोसेगे अतिथियों के साथ होगी हेरीटेज वॉक, काईट फेस्टिवल एवं प्रवासी भारतीयों को इंदौर के इतिहास से कराएंगे रूबरू विभिन्न संगठनो के 300 से अधिक पदाधिकारी हुए परिचर्चा में सम्मिलित दिनांक 21 नवम्बर 2022।
इमोशनली फिलिंग के साथ प्रवासी भारतीय अतिथियों का करें स्वागत- महापौर पुष्यमित्र भार्गव
अतिथि देव भवः की तर्ज पर स्वागत करने के दिए सुझाव
मेहमानों का करेंगे ऐतिहासिक स्वागत सत्कार
अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर करने, सत्कार करने के साथ ही विभिन्न संस्थाऐं निःशुल्क देगी उपहार तथा इंदौर के स्वादिष्ठ व्यंजन भी परोसेगे
अतिथियों के साथ होगी हेरीटेज वॉक, काईट फेस्टिवल एवं प्रवासी भारतीयों को इंदौर के इतिहास से कराएंगे रूबरू
विभिन्न संगठनो के 300 से अधिक पदाधिकारी हुए परिचर्चा में सम्मिलित
दिनांक 21 नवम्बर 2022। इंदौर शहर मे जनवरी 2023 माह में प्रस्तावित प्रवासी भारतीय सम्मेलन को दृष्टिगत रखते हुए, देश के सबसे स्वच्छ शहर में अतिथि देव भवः की तर्ज पर इंदौर को में आने वाले प्रवासी भारतीय के स्वागत के साथ ही उक्त कार्यक्रम को हर्षाेल्लास से मनाने के लिये महापौर श्री पुष्यमि भार्गव, संभागायुक्त डॉ. पवनकुमार शर्मा, कलेक्टर श्री इलैया राजा, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा शहर के प्रबुद्धजन, विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारी, विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी, मिडिया बंधु, सहित विभिन्न संगठनो के 300 से अधिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ब्रिलियन्ट कनवेंशन सेंटर में परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस मोके पर सभापति श्मुन्नालाल यादव, समस्त महापौर परिषद सदस्य व अन्य प्रबुद्धजन भी उपस्थित थे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि हम सब इंदौरवासियो के लिए गर्व का विषय है कि भारत सरकार द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के लिऐ पुरे भारतवर्ष में इंदौर को चुना गया है, इंदौर के सभी नगरवासियो ने सक्रिय जनभागीदारी से इंदौर को न केवल देश का स्वच्छतम शहर बनाया है, बल्कि लगातार 6 वर्षाे से इंदौर शहर को स्वच्छता में देश में सिरमौर बनाये रखा है, स्वच्छता आज इंदौर की पहचान बन चुकी है। उन्होने कहा कि इंदौर की हमेशा से अतिथि देव भवः की परंपरा रही है, उसी के अनुरूप इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पधारने वाले प्रवासी भारतीय एवं अतिथियों का स्वागत हर्ष उल्लास एवं उत्सवी माहौल में किया जाए.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर के वरिष्ठ प्रबुद्धजनो के परिश्रम से इंदौर को नई दिशा मिली है, इंदौर के इतिहास का सबसे गौरवशाली व ऐतिहासिक इवेन्ट इंदौर में हो रहा है, यह इंदौर का सौभाग्य है कि इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जो कि 80 देशो के 4 हजार से अधिक संख्या में प्रवासी भारतीय आ रहे है। इंदौर की संस्कृति को पुरे मन व भाव से स्वागत करेगे, आप सभी की सहभागिता से यह कार्य करेगे, उसी भाव से अतिथि देव भवः के भाव से प्रवासियों का स्वागत करे। जिस प्रकार से हमारे परिवारजन के आने से हम उनका इमोशन के साथ स्वागत करते है, उसी प्रकार इमोशन फीलिंग के साथ प्रवासियो के स्वागत करेगे। इंदौर को इमना बडा आयोजन मिला है, इसके सफल होने पर इंदौर को विश्व में एक ओर नई पहचान मिलेगी।
आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा इस अवसर पर प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आयोजन के संबंध में प्रेजेटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि 8 से 10 जनवरी 2022 तक इंदौर में प्रस्तावित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में किस प्रकार से कार्यक्रम आयोजित किये जावेगे, साथ ही प्रवासियों भारतीय के आगमन के साथ ही कार्यक्रम स्थल, एअरपोर्ट, आगमन-निर्गमन की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागो द्वारा किये जाने वाले कार्याे के जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा इंदौर में प्रस्तावित प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के आने वाले प्रवासी भारतीयों के स्वागत के लिए अपने अपने संस्थानों एवं संगठनों के माध्यम से किए जाने वाले कार्यो के संबंध में अपने सुझाव दिए गए जिसके अंतर्गत अतिथियों के साथ हेरीटेज वॉक, काईट फेस्टिवल एवं प्रवासी भारतीयों को इंदौर के इतिहास से रूबरू कराने तथा अपने संस्थानों एवं संगठनों के माध्यम से अतिथियों को निशुल्क उपहार स्वरूप अपने संस्थानों के प्रोडक्ट देने एवं अपने संस्थानों में आने वाले अतिथियों का शहर के स्वादिष्ट व्यंजनों से स्वागत करने का भी सुझाव दिया गया एवं चर्चा की गई
पदमश्री श्रीमती जनक पल्टा ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान बडी संख्या में आने वाले अतिथियो के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए, हेल्थ इमरजेंसी की व्यवस्था करने के संबंध में सुझाव दिया गया।
इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अरविंद तिवारी ने कहा कि इंदौर का मिडिया भी प्रवासी भारतीय सम्मेलन समारोह में सकारात्मक पक्ष के साथ इंदौर के साथ है।
डॉ अनिल भण्डारी ने कहा कि इंदौर के प्रवासी भारतीय के साथ बैठक कर, इंदौर शहर के विकास में योगदान पर चर्चा की जावे। साथ ही उक्त इवेन्ट को दृष्टिगत रखते हुए, कार्बन क्रेडिट के लिये भी कार्य करे, ईको फ्रेण्डली कार्यक््रम आयोजित की जावे, प्रवासी भारतीय के अतिथियों का शहर के विभिन्न बाजारो, स्थानो पर स्वागत मंच के माध्यम से स्वागत सत्कार किया जावे।
वैश्य समाज के श्री अरविंद बागडी ने कहा कि जिस प्रकार से त्यौहारो को उत्सव में सजाया जाता है उसी प्रकार से इंदौर को भी प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान सजाया जाना चाहिये।
डॉ. ऋष्टि ने कहा कि प्रवासियों के इंदौर आगमन पर स्वागत के साथ ही ऐसे बाजार का निर्माण किया जावे, जहां पर उन्हे भारतीयता का अहसास हो, लोकल बाजार व भारतीय परम्परानुसार बाजारो का निर्माण किया जावे।
श्री राजेन्द्र मेहता ने कहा कि सभी होटल संचालको को निवेदन है कि वह होटल को बहूत ही अच्छे से सजाये, परिवहन की समस्या को सुगमता से निपटान करे, परिवहन की व्यवस्था होटल वाले सवंय करे।
56 दुकान एसोसिएशन के श्री गुंजन शर्मा ने कहा कि इंदौर के 56 दुकान में आने वाले प्रवासि भारतीय अतिथियों के स्वागत के लिये 56 दुकान तैयार है, उनका शहर के स्वादिष्ट पकवानो व व्यंजनो के साथ स्वागत किया जावेगा, जिसका कोई शुल्क नही लगेगा।
पाथ इंडिया के श्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रवासी भारतीय के स्वागत हेतु इंदौर के एमआर 10 टोल नाका का सौन्दर्यीकरण करने व फुलो से स्वागत करने का सुझाव दिया गया।
श्री योगेश मेहता ने कहा कि प्रवासी भारतीय अतिथियों केा व्यवसायिक व औद्योगिक संस्थानो की विजिट कराने तथा निवेश के लिये प्रेरित करेगे।
श्री सचिन बंसल ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के लिये काईट फेस्टिवल का आयोजन करने के संबंध में सुझाव दिया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 21 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 21 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले