इंदौर एसटीएफ पुलिस ने कृष्णा बिजनेस और द एक्सचेंज बिजनेस कंपनी सर्विसेज के नाम पर फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर कार्रवाई करते हुए विदेशी नागरिकों को एडवाइजरी कंपनी में निवेश कराकर ठगी करने वाले मुख्य संचालक तपेश्वर सिंह तंवर को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपी से 31 मोबाइल फोन दो लैपटॉप दो यूपी दस्तावेज और विदेशी सीम में बरामद की है
इंदौर एसपी पुलिस को जानकारी मिली थी कि कृष्णा बिजनेस और द एक्सचेंज बिजनेस कंपनी सर्विसेज के नाम पर फर्जी एडवाइजरी कंपनी खोल विदेशी नागरिकों से निवेश कराकर उन्हें प्रलोभन देकर दोगुना रुपए लौटाने के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है सूचना पर से एसटीएफ पुलिस ने विजय नगर स्थित छापामार कार्यवाही कर मौके से मुख्य संचालक तपेश्वर सिंह तंवर को गिरफ्तार किया है जहां 30 एंपलाई के साथ मिलकर विदेशी सीम के माध्यम से इंटरनेट कॉलिंग कर उन्हें निवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है आरोपी के उक्त खाते में विदेशों के अलग-अलग ट्रांजैक्शन भी प्राप्त किए गए हैं वही मौके से पुलिस ने 31 मोबाइल फोन दो लैपटॉप दो यूपीएस महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित विदेशी सीम बरामद की है आरोपी द्वारा यूनाइटेड किंगडम सिंगापुर यूएस इत्यादि अलग-अलग देशों में अपना ऑफिस होना बताया गया उनसे फर्जी रूप से तैयार कर लोगों के साथ निवेश के नाम पर ठगी को अंजाम देते थे फ़िलहाल पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
