शहर में लगातार हो रही वाहन चोरीयो को लेकर देवास का पानी घाटी कंजर गिरोह लगातार सक्रिय था जिसके चलते पुलिस टीम ने देर रात एडिशनल डीसीपी छह थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मियों ने दबिश देकर मौके से 10 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं वही दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
कमिश्नर प्रणाली शुरू होने के बाद से ही पुलिस लगातार कार्रवाई करती नजर आ रही है शहर में हो रही दो पहिया वाहन चोरियों को रोकने के लिए पुलिस ने देवास के धानी घाटी स्थित कंजर गिरोह के डेरे पर सुबह 4:00 बजे के करीब दबिश देकर मौके से 10 दोपहिया वाहन सहित दो आरोपियों को पकड़ा है इस कार्रवाई के दौरान इंदौर के एडिशनल डीसीपी एसीपी सहित छह थाना प्रभारी औरतों पुलिसकर्मी मौजूद थे डेरे पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पांच आरोपियों के और नाम सामने आए हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
