नशे में धुत दो बदमाशों ने एक डिलीवरी ब्वॉय के साथ जमकर मारपीट कर दी थी। आरोपियों ने मार मार कर डिलीवरी बॉय को घायल कर दिया। पीड़ित ने तुकोगंज थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इंदौर मे नशे में धुत बदमाशों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नया मामला छप्पन चाट चौपाटी का है। जहा आर्डर लेने गए फूड डिलीवरी बॉय की दिन दहाड़े नशे में धुत्त बदमाशो में डंडे और ईट से धुनाई कर घायल कर दिया …हुई घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिस पर पुलिस ने बदमाशों पर एफआईआर दर्ज कर करते हुए। आरोपियों की तलाश शुरू की और घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपीयो मुखबिर की मदद से घर दबोचा…
हालांकि सीसीटीवी की मदद से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस की गिरफ्त में आ गए है। घटना आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि घायल डिलेवरी बाय दीपक की रिपोट पर आरोपी हेमन्त और सन्नी को गिरफ्तार किया है।
