इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक बदमाश चोरी करने की नियत से घर में घुसा और छुप गया जब महिला की नजर उस पर पड़ी तो महिला के साथ मारपीट कर बदमाश फरार हो गया महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरदरी का हे जहां किरण नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि जब घर में साफ सफाई का काम कर रही थी उसी दौरान कोई अज्ञात बदमाश घर में आकर सो गया साफ सफाई के दौरान जब पर्दा हटाया तो पर्दे के पीछे से बदमाश निकला और मारपीट शुरू कर दी और वह वहां से भाग निकला पुलिस के मुताबिक संभवत बदमाश घर में चोरी करने की नियत से घुसा होगा फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
