ग्वालियर पुलिस ने सात हजार रूपये के फरारी ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 25.08.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर चोरों व लूटेरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
ग्वालियर। 25.08.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर चोरों व लूटेरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 25.08.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोला का मंदिर के लूट व डकैती के प्रकरण में फरार लूटेरे को मोहनपुर तिराहे पर किसी संगीन बारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमते देखा गया है। उक्त सूचना पर से एसपी ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डोतिया को थाना गोला का मंदिर एवं क्राईम ब्रॉंच की संयुक्त टीम बनाकर उक्त लुटेरे की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन नगर पुलिस अधीक्षक, मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश तोमर एंव श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच प्रभारी निरी. दामोदर गुप्ता व थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरी0 मिर्जा आसिफ बेग के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व थाना गोला का मंदिर की पुलिस बल की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान मोहनपुर तिराहे पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मोहनपुर तिराहे पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना गोला का मंदिर में लूट की बारदात कारित करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा बारदात में लिप्त उक्त लुटेरे के अन्य 04 साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा उक्त पकडा गया लुटेरा घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 07 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था। उक्त पकडा गये लुटेरे के विरूद्ध जिला भिण्ड व ग्वालियर के विभिन्न थानों में भी अपराध पंजीबद्ध है।
ज्ञात हो कि दिनांक 27.06.2022 को फरियादी द्वारा थाना गोला का मंदिर आकर रिपोर्ट की गई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उससे लिफ्ट मांगकर कट्टे की नोंक पर उसे मिलिट्री ग्राउंड सरला फार्म ले जाया गया, जहां उसके अन्य 04-05 साथियों द्वारा कट्टे की नोंक पर फरियादी से उसके खाते में जमा रूपये यूपीआई के जरिये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिये कहा गया। मेरे खाते में रूपये न होने की वजय से मेरे द्वारा अपने दोस्तों से 01 लाख 25 हजार रूपये अपने खाते में मंगवाये गये जिसे उन लोगों द्वारा जबरन यूपीआई के जरिये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया गया तथा मेरी जेब में रखे हुए 10 हजार रूपये नगद भी उनके द्वारा लूट लिये गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना गोला का मंदिर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 402/22 धारा 394 भादवि, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जिस पर से 04 आरोपियों को पूर्व मे गिरफ्तार किया जा चुका था, शेष बचे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे।
सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरी0 आसिफ मिर्जा बेग, उनि0 बृजमोहन शर्मा, प्रआर शशिकांत, पंकज, तेजपाल, थाना अपराध शाखा से मप्रआर. अर्चना कंशाना, आर. प्रदीप यादव, प्रमोद शर्मा, रूपेश, शैलेन्द्र चौहान, श्याम शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले