ग्वालियर पुलिस ने ऑनलाईन सट्टा खिला रहे दो सटोरियों को एक लाख रूपये नगद व तीन मोबाइल व कार सहित किया गिरफ्तार
? थाना मुरार क्षेत्र के हुरावली रोड, आर्मी गेट के पास कार में बैठकर आईपीएल पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए दो सटोरियों को पकड़ा।
? थाना मुरार क्षेत्र के हुरावली रोड, आर्मी गेट के पास कार में बैठकर आईपीएल पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए दो सटोरियों को पकड़ा।
? पुलिस टीम को पकड़े गये सटोरियों से 03 मोबाइल, 01 लाख रूपये नगद, एक कार तथा मोबाइल में एक करोड़ से अधिक का हिसाब-किताब मिला।
ग्वालियर 30.04.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 29.04.2022 को रात्रि में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत हुरावली रोड, आर्मी गेट के पास दो व्यक्ति कार में बैठकर लखनऊ सुपर जाइंट एवं किंग्स इलेवन पंजाव के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे हैं। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे व्यक्तियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान हुरावली रोड, आर्मी गेट के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को आर्मी गेट के पास मुखबिर के बताये अनुसार दो व्यक्ति सफेद रंग की एक्सेंट कार में बैठे दिखे, जो मोबाइल पर लगातार बात कर मोबाइल पर ही आईपीएल पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस टीम को देखकर मोबाइल पर बात कर रहे दोनों लड़कों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये दोनों व्यक्तियों के मोबाइल चैक करने पर उसमें वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से यह लोग लखनऊ सुपर जाइंट एवं किंग्स इलेवन पंजाव के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे थे। पकड़े गये सटोरियों की तलाशी लेने पर एक के पास से 06 हजार रूपये नगद तथा एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल, दूसरे के पास से 94 हजार रूपये नगद एवं एक ओप्पो तथा एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल तथा एक सफेद रंग की एसेंट कार को जप्त किया गया। इस प्रकार दोनों सटोरियों से कुल 01 लाख रूपये नगद एवं तीन मोबाइल जप्त किये गये। पकड़े गये सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को वेबसाईट के माध्यम से 30 आईडी बनाकर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाया जाता है और उसके ग्वालियर, इन्दौर एवं मुरैना जिले में 200 से अधिक क्लाइंट हैं। दिल्ली में बैठे हुए एक व्यक्ति द्वारा इन दोनों को आईडी उपलब्ध कराई जाती थी जिसे भी आरोपी बनाया गया है। उक्त तीनों सटोरिया के खिलाफ थाना मुरार में अप0क्र0 369/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट एवं 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया। ग्वालियर क्राईम ब्रांच द्वारा विगत दिनों से लगातार आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे व्यक्तियों पर कार्यवाही की जा रही है और इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
बरामद मशरूका:- तीन मोबाइल तथा 01 लाख रूपये नगद एवं एक सफेद रंग की हुण्डई एसेंट कार।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्र्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव क्राईम ब्रांच टीम- सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. अनिल गुप्ता, रामबाबू, आरक्षक आशीष शर्मा, सोनू परिहार, गौव आर्य थाना मुरार टीम- सउनि संतकुमार तोमर, आरक्षक अनिल व्यास की सराहनीय भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
