
✓आरोपी गैंग ने थाना लसूडिया, विजय नगर एवं छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से गैस सिलेंडर चोरी की वारदात को दिया था अंजाम।
✓ आरोपियों ने पूर्व में क्षिप्रा क्षेत्र से 34 गैस सिलेंडर चोरी की वारदात सहित इंदौर शहर में कई वारदातो को अंजाम देना स्वीकारा ।
✓आरोपियों के कब्जे से 37 गैस सिलेंडर एवं वारदात के लिए उपयोग होने वाला लोडिंग रिक्शा मिला हैं, जिसकी बरामदगी कार्यवाही संबंधित थाने के द्वारा की जा रही है।
✓सभी आदतन आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के पहले से है पंजीबद्ध है कई गंभीर अपराध।
✓आरोपी नशे कि लत पूरी करने की नियत से करते थे गैस सिलेंडर चोरी और उन्हें सस्ते दामों में बेचकर करते थे अय्याशी।
✓आरोपियों से पूछताछ में अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की है संभावना।
इंदौर – श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में वाहन चोरी , नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण हेतु इनमें संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति.पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा)श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ( अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमो को शहर में संपत्ति संबंधी अपराधो की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु अपराध शाखा की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि शातिर चोर गैंग के आरोपी जिसने शहर में कई स्थानों से गैस सिलेंडर चोरी की वारदातो को अंजाम दिया है शहर में घूम रहे है।
जिस पर क्राईम ब्रांच एवं थाना लसूडिया पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर संदेही व्यक्तियों को पकड़ा, जिन्होनें पूछताछ पर अपना नाम (1)सचिन चौधरी निवासी चंदन नगर इन्दौर (2) बादशाह खान निवासी– खजराना (3).इशराफील शेख निवासी– खजराना इन्दौर (4) इकबाल खान निवासी– हिना कालोनी खजराना इंदौर का होना बताया ।
आरोपियों से विस्तृत प्रारंभिक पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा स्वीकार की गई चोरी की घटनाएं निम्न है:–
- लसूडिया क्षेत्र के स्कीम न. 94 स्थित सर्विस रोड पर खड़ी फरियादी की पिकअप गाड़ी में रखे हुए कुल गैस सिलेंडर में से 20 कमर्शियल गैस सिलेंडरों को अज्ञात आरोपियों के द्वारा गाड़ी का लॉक तोड़कर चोरी किया जिस पर फरियादी के द्वारा थाना लसूडिया पर अपराध धारा 457, 380 भादवी का पंजीबद्ध कराया गया था।
- .विजय नगर क्षेत्र के सत्यम गैस गोडाउन भमोरी एवं शीतल नगर से फरियादी के 15 गैस सिलेंडरों को अज्ञात आरोपियों के द्वारा चोरी किया गया था, जिस पर थाना विजयनगर में फरियादी के द्वारा 379 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था।
- छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में फरियादी के घर के सामने बने ओटले से 02 गैस सिलेंडर को अज्ञात आरोपियों के द्वारा चोरी किया जिस पर थाना छोटी ग्वालटोली में फरियादी के द्वारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था ।
आरोपियों से पूछताछ करते आरोपी इशरफील ने बताया कि वह गैस एजेंसी मे गैस की टंकी को घर व होटलो पर अपने लोडिंग वाहन से डिलीवर करने का काम करता है। उसके द्वारा उसके साथी आरोपियों से चोरी की टंकी को खरीद कर उनको ब्लेक मे बेचता था एवं आरोपी अपनी गैंग के साथ 34 गैस सिलेंडर चोरी के अपराध मे थाना क्षिप्रा जिला इन्दौर मे पूर्व में बंद हो चुका है।
आदतन आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड चेक करते जानकारी मिली:–
- आरोपी इकबाल के विरुध्द थाना खजराना, कनाडिया, पलासिया, क्षिप्रा में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी, जुआ एक्ट, मारपीट, जान से मरने की धमकी, डकैती की योजना,चोरी जैसे 19 गंभीर अपराध पहले से है पंजीबद्ध।
- आरोपी बादशाह के विरुध्द थाना खजराना, कनाडिया, रावजीबाजार, शिप्रा में आर्म्स एक्ट, मारपीट, जान से मरने की धमकी, डकैती की योजना जैसे 08 गंभीर अपराध पहले से है पंजीबद्ध।
- आरोपी सचिन के विरुध्द थाना पलासिया, खजराना, देवास जिले, थाना शिप्रा में आर्म्स एक्ट, डकैती की योजना, चोरी जैसे 04 गंभीर अपराध पहले से है पंजीबद्ध।
- आरोपी इशरफील के विरुध्द थाना क्षिप्रा में चोरी का अपराध पहले से है पंजीबद्ध।
- आरोपियों के कब्जे से मिले 37 गैस सिलेंडर एवं लोडिंग रिक्शा की बरामदगी सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना लसूडिया के द्वारा की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में अन्य और भी चोरी की वारदात खुलने की सम्भावना है ।

