देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही करते हुए आईपीएल पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए तीन सटोरिये को पकड़ा

पुलिस टीम ने तीन मोबाइल, तथा 1,25000/-रूपये नगद, एक एलईडी तथा एक कार जप्त की। पकड़े गये सटोरिये से ऑनलाईन सट्टे का लाखों का हिसाब किताब मिला।

Abhishek Raghuvanshi21 अप्रैल 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • पुलिस टीम ने तीन मोबाइल, तथा 1,25000/-रूपये नगद, एक एलईडी तथा एक कार जप्त की।
  • पकड़े गये सटोरिये से ऑनलाईन सट्टे का लाखों का हिसाब किताब मिला।

ग्वालियर 21.04.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 20.04.2022 को रात्रि में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्र में कोटेश्वर तिराहा पर स्थित चामुन्डा माता मंदिर के पास दो व्यक्ति नीले रंग की गिलान्जा कार में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे हैं। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री अभिनव चौकसे,भापुसे से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की संयुक्त टीम को सटोरियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया तथा सीएसपी ग्वालियर श्री रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार के नेतृत्व में दिनांक 20.04.2022 की रात्रि में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान कोटेश्वर तिराहा पर स्थित चामुन्डा माता मंदिर के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक नीले रंग की गिलान्जा कार खड़ी दिखी जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे और उनके मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे। दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया और उनके मोबाइलों को चेक करने पर उसमें आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा 99हब पर चलता पाया गया, जिसमें पकड़े गये दोनों सटोरिये हार-जीत पर ऑनलाईन दाब लगाकर सट्टा खिला रहे थे। पकड़े गये दोनों सटोरियों ने अपने आप को जिला दतिया का रहने वाला बताया तथा वर्तमान में यह लोग कोटेश्वर तिराहा के पास रह रहे हैं। पकड़े गये दोनों सटोरियों ने पुलिस टीम को बताया कि वह 99ीनइ तथा वर्ड777 की ऑनलाईन साईड के माध्यम से हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिला रहे थे तथा उन्होने बताया कि हम दोनों के अलावा एक और सटोरिया कोटेश्वर तिराहा पर स्थित एक मकान में बैठकर 99हब पर ऑनलाईन मोबाइल एवं टी.व्ही. पर सट्टा खिला रहा है। दोनों सटोरियों के निशादेही पर तीसरे सटोरिये को ऑनलाईन 99हब पर सट्टा खिलाते हुए पकड़ा। सटोरियों से जप्त किये गये मोबाइल में लाखों का हिसाब किताव भी मिला है। पकड़े गये तीनों सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की वेबसाईट के माध्यम से आईडी बनाकर आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाया जाता है। पकड़े गये तीनों सटोरियों के खिलाफ थाना बहोड़ापुर में अप.क्र. 243/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने निर्देश पर क्राईम ब्रांच द्वारा विगत दिनों से लगातार आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे व्यक्तियों पर कार्यवाही की जा रही है और इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

बरामद मशरूका:- तीन मोबाइल, 1,25000/-रूपये नगद, एक एलईडी तथा एक कार कुल कीमती 09 लाख 50 हजार रूपये।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्र्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार क्राईम ब्रांच टीम- उनि राजीव विरथरे, आरक्षक नवीन पाराशर, गौराव पवार, शिवशंकर, राहुल यादव, राजकुमार जाट थाना बहोड़ापुर टीम- उनि लियाकत अली तथा थाना बहोड़ापुर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑