क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर कोर्ट से जमानत करवाने वाले गिरोह से जुड़े अन्य 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा प्रकरण में अभी तक फर्जी ऋण पुस्तिका से फर्जी तरीके से जमानत करवाने वाले कुल 21 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार । तीनों आरोपियों के कब्जे से 10 फर्जी ऋण पुस्तिका जप्त।
- क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा प्रकरण में अभी तक फर्जी ऋण पुस्तिका से फर्जी तरीके से जमानत करवाने वाले कुल 21 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार ।
- तीनों आरोपियों के कब्जे से 10 फर्जी ऋण पुस्तिका जप्त।
- आरोपियों द्वारा अवैध लाभ अर्जित करते हुए फर्जी ऋण पुस्तिका के माध्यम से नकली जमानतदार न्यायालय में पेश कर करवाते थे आरोपियों की जमानत ।
इंदौर – दिनांक 25 मार्च 2022-श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में लोगों के साथ छलकपट कर धोखाधडी संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ( अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को इंदौर शहर में घटनाओं की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में इन अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर कार्यवाही हेतु अपराध शाखा की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच टीम द्वारा 26.02.22 को फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत करवाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना अपराध शाखा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था जिसमे संलिप्तता के आधार पर 18 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है उसी प्रकरण में गिरोह से जुड़े हुए फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर फर्जी तरीके से जमानत करवाने वाले तीन अन्य आरोपीयो (01) रामप्रसाद पिता चम्पालाल सेन नि. 296 दुर्गा नगर बाणगंगा इन्दौर (02) हरिओम पिता चम्पालाल सेन नि. 223 भगतसिंह नगर इन्दौर (03) आरोपी गोविन्दा पिता शम्भू कटारिया नि. पालिया रेल्वे स्टेशन के सामने ग्राम पालिया जिला इन्दौर को गिरफ्तार किया गया ।
आरोपियों के कब्जे से 10 फर्जी ऋण पुस्तिका मिली जिनके संबंध में सख्ती से पूछताछ करते आरोपियों ने बताया कि वह आरोपियों के परिजनों से संपर्क कर उनसे मुंह मांगी रकम प्राप्त कर फर्जी ऋण पुस्तिका व फर्जी जमानतदार उपलब्ध करवाकर गलत तरीके से फर्जी जमानत करवाना स्वीकार किया।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से 10 फर्जी ऋण पुस्तिका व अन्य दस्तावेज बरामद कर थाना अपराध शाखा इंदौर में अग्रिम वैधनिक कार्यवाही की गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 9 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले