कार से करता है सराफा व्यापारियों की रेकी, एक साल में 100 किलो सोना लूट लेता है सलाउद्दीन गैंग
इंदौर: इंदौर-देहात पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह सराफा व्यापारियों को निशाना बनाता था, जो सोना लेकर जाते थे।
इंदौर: इंदौर-देहात पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह सराफा व्यापारियों को निशाना बनाता था, जो सोना लेकर जाते थे। दरअसल, बड़नगर के एक ज्वेलर ने अपना सोने से भरा बैग चोरी होने की शिकायत पुलिस में की थी। इस मामले में जब पुलिस ने जांच की तो इस गैंग का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
मंगलम ज्वेलर्स के मालिक मुदीप सुशील कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी को वह बस से इंदौर आ रहे थे। उनके पास एक बैग था, जिसमें दो किलो सोना रखा हुआ था। सिमरोल थाना में ऋषि के ढाबे के पास जब बस रुकी तो उनका बैग गायब था। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस में मामले की जांच के लिए टीम गठित की।
खंगाले 150 CCTV फुटेज
टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें पुलिस को बस के आगे-पीछे एक कार चलते हुए दिखाई दी। इसी के आधार पर पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि इस वारदात को मनावर-धरमपुरी के सलाउद्दीन गिरोह ने अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के अकरम खान, आमीन खान और कमल सोलंकी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरोह का मुख्य सरगना फरार है। आरोपियों से पुलिस ने दो किलो सोना जब्त किया है।
कार से करते हैं व्यापारियों की रेकी
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सलाउद्दीन गिरोह उत्तर प्रदेश, केरल सहित देशभर के कई राज्यों में ऐसी वारदातों को अंजाम देता है। गिरोह के सदस्य कार से जाकर व्यापारियों की जानकारी जुटते थे। इनके टार्गेट पर ऐसे व्यापारी रहते थे, जो बिना बिल के, दो नंबर का माल लेकर आते है। ऐसा इसलिए क्योंकि, उनका माल चोरी होने पर भी वह इसकी शिकायत पुलिस में नहीं करते है। आरोपियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास इन वारदातों को ज्यादा अंजाम दिया जाता है।
एक किलो से कम सोना नहीं चुराता
गिरोह के अधिकतर लोग करोड़पति हैं। इनके पास सौ-सौ बीघा जमीन है। चोरी-लूट के पैसों से गिरोह के सदस्य अपने परिवार के लोगों के नाम पर जमीन खरीद लेते थे। आरोपी ने बताया कि गिरोह एक किलो से कम सोना नहीं चुराता था। जांच में पुलिस को पता चला है कि ये गिरोह हर साल देशभर में वारदातों को अंजाम देकर एक क्विंटल सोना चुरा और लूट लिया करता है।
हेलिकॉप्टर से की थी हज यात्रा
गिरोह के सदस्यों ने 12 साल पहले हेलिकॉप्टर से हज यात्रा की थी। इसके बाद ये आईबी और पुलिस की नजर में आया था। पुलिस को पता चला है कि जब भी पुलिस को इस गिरोह की वारदात के बारे में पता चलता, तो ये लोग भागते नहीं है। सलाउद्दीन पुलिस के सामने मामल जब्त कर देता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले