इंदौर में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां वाहन दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई चंदननगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां पावर हाउस में काम करने वाला युवक जितेंद्र अपने काम पर जा रहा था उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई पुलिस के मुताबिक चोइथराम नेत्रालय के पास युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
