अग्रवाल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में कुमार विश्वास ने किया भगवान श्री राम का सुंदर वर्णन
आप सब के हृदय मे बैठे राम को प्रणाम करता हूं। हम ऐसे दौर में संवाद कर रहे हैं, जहां इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता है। यह कथा ताली के समान है। ऐसी ताली जो कलयुग रूपी वृक्ष पर बैठे संशय रूपी पक्षी को उड़ाने वाली है।
आप सब के हृदय मे बैठे राम को प्रणाम करता हूं। हम ऐसे दौर में संवाद कर रहे हैं, जहां इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता है। यह कथा ताली के समान है। ऐसी ताली जो कलयुग रूपी वृक्ष पर बैठे संशय रूपी पक्षी को उड़ाने वाली है। इस कलयुग में सबसे बड़ी समस्या संशय की है। हमारी संबंधधर्मिता संशय में बंटी हुई है। हमें व्यवस्थापकों, नेताओं, ग्राहकों पर ही नहीं, स्वयं पर भी शंका है। 20 वर्ष की आयु में एक लड़की ने अपना हीरोइन बनने का सपना पूरा किया। प्रेम करने का सपना पूरा किया। सारी स्वप्नधर्मिता जीने के बाद वह स्वयं पर इतनी शंकित है कि वह अपने ही प्राण ले रही है।’
एकलव्य और प्रहलाद छोड़ हमारे बच्चे टॉम, डिक & हैरी की कहानी सुन रहे कहानियों में संजीवनी शक्ति है। छोटे स्कूल जो विदेशी पाठ्यक्रमों से चल रहे हैं, जहां मर्यादा बताने वाला कोई पुरुषोत्तम नहीं है, उनमें टॉम, डिक, हैरी की कहानी पढ़ाई जा रही है। ऐसे हीरो की कहानी दिखाई जाती है जिसे कोई विश्वामित्र लेकर नहीं गया। ताड़का को मारते वक्त वह रोया नहीं। जंगल में उसकी पत्नी का अपहरण नहीं हुआ। वह वनवासियों की सेना बना लड़ा नहीं। पिछले दो दशक में जो कहानियां हमारे घरों तक भेजी गई, उनमें कोई पुरुषार्थ नहीं था। हमने एकलव्य, प्रहलाद के पुरुषार्थ की कहानियां सुनी हैं पर बच्चों को इनसे वंचित कर दिया। अंग्रेज भारत का धन ही नहीं तकनीकें, गौरवबोध भी ले गए।
संरक्षक बनें स्वामी नहीं- ‘माता-पिता बच्चों के संरक्षक (कस्टोडियन) हैं, पर स्वामी (ओनर) बन जाते हैं। ओनरशिप औरंगजेब और हिटलर पैदा करती है जबकि संरक्षक होने का भाव राम पैदा करता है। ये दुनिया सांसों के एक्सचेंज पर चल रही है, और आप बोल रहे हैं कि सांसों के मालिक आप हैं। संबंधों और संपत्ति को संरक्षक मानकर सेवा करो। वह तुम्हें बहुत कुछ देगी। पश्चिम ने लर्निंग हटाई : जानते हैं, सारी समस्या शिक्षा और लर्निंग के बीच है। शिक्षा नियमित है, लर्निंग अनियमित। शिक्षा ने नासा से सीखने के बाद कालगणना बताई। लर्निंग ने पंचांग के जरिए कई साल पूर्व गणना कर दी। पश्चिम ने योजनाबद्ध ढंग से हमारे समाज से, परिवारों से लर्निंग को हटाया।
एक चाणक्य 100 चंद्रगुप्त बना सकता है : एक गलत इंजीनियर पैदा हो जाएगा तो कुछ पुल गलत बनाएगा, पर एक शिक्षक गलत बना, तो पूरी पीढ़ी का नाश होगा। 100 चंद्रगुप्त भी एक चाणक्य नहीं बना सकते, पर एक चाणक्य 100 चंद्रगुप्त बना सकता है। यदि यहां किसी शिक्षक को ग्लानि है कि उसका वेतन तहसीलदार से कम है तो याद रखना शिक्षक ही ज्ञान की रोशनी को एक साथ सैकड़ों दीपकों में बांट सकता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले