देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 9 बार पढ़ी गई

संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायण चारी मिश्र ने बैठक में की समीक्षा और किया अस्पताल का दौरा

एमवाय हॉस्पिटल में दूरदराज़ के क्षेत्रों से मरीज़ और परिजन आते हैं, कई बार उन्हें वापस जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, उन्हें सुविधा जनक ढंग और किफ़ायती रेट परअस्पताल परिसर से एम्बुलेंस मिले यह सुनिश्चित होना चाहिए।

Abhishek Raghuvanshi1 फरवरी 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

एमवाय हॉस्पिटल में दूरदराज़ के क्षेत्रों से मरीज़ और परिजन आते हैं, कई बार उन्हें वापस जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, उन्हें सुविधा जनक ढंग और किफ़ायती रेट परअस्पताल परिसर से एम्बुलेंस मिले यह सुनिश्चित होना चाहिए। संभागायुक्त एवं महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज की शासी निकाय समिति के अध्यक्ष डॉ, पवन कुमार शर्मा ने आज इस संबंध में आयोजित बैठक में यह बात कही। बैठक में पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायण चारी मिश्र, डीसीपी श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, अपर आयुक्त श्री रजनीश कसेरा, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. संजय दीक्षित, अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर भी उपस्थित थे।

संभागायुक्त डॉ. शर्मा और पुलिस कमिश्नर श्री मिश्र ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात एमवाय हास्पिटल में जाकर मौक़ा मुआयना भी किया। अधिकारियों ने यहाँ सुरक्षा संबंधी पुलिस चौकी के लिए एक उपयुक्त स्थल भी देखा और इसके निर्माण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
एमवाय हास्पिटल परिसर में मरीज़ की मृत्यु होने पर भी कई बार परिजनों को विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने कहा कि ऐसी विषम परिस्थितियों में उन्हें सस्ती और एक निर्धारित दर पर वापसी के लिए वाहन सुविधा मिल सके इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित संभागीय परिवहन अधिकारी श्रीमती सपना जैन से कहा कि वे अस्पताल प्रबंधन के साथ एमवाय हॉस्पिटल में एंबुलेंस चालकों की बैठक लेवे और इसके रेट तय करें। बैठक में बताया गया कि एम्बुलेंस के लिए मारुति ओमनी सहित तीन तरह की गाड़ियां उपयोग में लाई जाती है, कई बार एंबुलेंस के साथ नर्स इत्यादि अटेंडेंर की भी आवश्यकता होती है। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने एसी, नान एसी वाहनों के लिए पृथक-पृथक रेट तय करने के निर्देश दिये। तय किया गया कि अस्पताल परिसर में एक एम्बुलेंस बूथ का संचालन किया जाएगा। संचालन के लिए पूर्व पुलिस कर्मी अथवा पूर्व सैन्यकर्मी की सेवाएँ ली जाएंगी। एक कॉल सेंटर का नंबर जारी किया जाएगा। यहाँ रसीद कटाकर एम्बुलेंस की सुविधाएँ मरीज़ अथवा परिजन ले सकेंगे। एम्बुलेंस के नियंत्रित और नियमित संचालन के लिए नियम तय किए जाएंगे।

संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने पुलिस कमिश्नर श्री मिश्र के साथ एमवाय हॉस्पिटल परिसर में स्थानीय सुरक्षा संबंधी पुलिस चौकी के व्यवस्थित संचालन के लिये भी स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी ऐसे स्थान पर होनी चाहिए जहाँ पीड़ित सहजता से आ सके।

एम्बुलेंस बूथ संचालन संबंधी विवरण
• म0य०चिकित्सालय के कैज्युलिटी के पास बाहर रिक्त स्थान प्रीपेड बूथ हेतु उचित हैं।
• उक्त प्रीपेड बूथ से इन्दौर शहर तथा शहर के बाहर मरीजों, डेडबाडी एवं उनके परिजनों को जाने हेतु वाहनों का संचालन किया जायेगा।
• वाहनों के मालिक एवं वाहनों के चालकों का सत्यापन पुलिस द्वारा किया जाये।
• समस्त गाड़ियों की नम्बरिंग रहेंगी, नम्बरिंग अनुसार वाहनों का संचालन होगा।
• प्रीपेड बूथ पर एक कम्प्यूटर सिस्टम रखा जायेगा, जिसमें संबंधित रिकार्ड संधारित किया जायेगा।
• एक टेलिफोन कनेक्शन दिया जाऐगा, जिसपर कॉल कर वाहनों की बुकिंग संबंधी जानकारी एवं आवश्यकता होने पर वाहन की बुकिंग कॉल द्वारा भी की जा सकेगी।
• वाहनों के संचालन हेतु रसीद कट्टा दिया जायेगा, जिसमें वाहनों का इन्दौर शहर या शहर से बाहर जाने संबंधी दर निर्धारित शुल्क अनुसार ली जायेगी, जिससे प्राप्त राशि मoयoचिकित्सालय की स्वशासी संस्था में जमा की जायेगी, उक्त राशि से प्रीपेड बूथ संचालन का खर्च एवं उसमें कार्यरत् कर्मचारी का वेतन का भुगतान किया जायेगा।
• उपरोक्त वाहनों का स्थान अनुसार (इन्दौर शहर या शहर से बाहर जाने हेतु दर निर्धारित करने के लिये आरटीओ, पुलिस, यातायात के साथ समन्वय स्थापित किया जायेगा।
• उक्त प्रीपेड बूथ पर रिटायर्ड ट्रेफिक पुलिस या रिटायर्ड आर्मी के कर्मचारी की नियुक्ति की जायेगी।
• उक्त प्रीपेड बूथ की निगरानी म०य०चिकित्सालय प्रशासन के साथ स्थानीय पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा की जायेगी तथा समय-समय पर आरटीओ द्वारा दस्तावेज चेक किये जायेगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 16 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 19 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 19 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑