शिवसेनेचा दसरा मेळावा शिवाजी पार्कवर होणार नाही? BMC दोन्ही अर्ज नाकारू शकते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन करने वाले हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन करने वाले हैं. शाम 7 बजे होने वाले इस कार्यक्रम के चलते दिल्ली का ट्रैफिक काफी अस्त-व्
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 7 बजे दिल्ली में ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन करने वाले हैं. वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. एक दिन पहले ही राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ किया गया है. यह राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक का रास्ता है, जिसकी लंबाई 3.20 किलोमीटर है. इस पर ही हर साल गणतंत्र दिवस पर परेड निकलती है.
शाम को होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. इस कार्यक्रम का असर सेंट्रल दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी पड़ने वाला है. हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कई प्रतिबंध भी लगाए हैं. शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक कई रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है.
कार्यक्रम स्थल के आसपास केंद्र सरकार के कई दफ्तरों को सील करने का निर्णय भी लिया गया है. दोपहर 2 बजे तक बजे इन्हें सील कर दिया जाएगा. कई बिल्डिंग्स की छतों पर निगरानी के लिए अधिकारी तैनात किए गए हैं. दिल्ली पुलिस रात 10 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराएगी. नई दिल्ली में स्थित मंत्रालय और जरूरी विभागों के ऑफिस लंच के बाद (शाम 4 बजे से) बंद कर दिए जाएंगे.
इन रूट्स पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक
– तिलक मार्ग (सी-हेक्सागोन से भगवान दास रोड क्रॉसिंग तक)
– पुराना किला रोड (सी-हेक्सागोन से मथुरा रोड तक)
– शेरशाह रोड (सी-हेक्सागोन से मथुरा रोड)
– डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग (सी-हेक्सागोन से सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग तक)
– पंडारा रोड (सी-हेक्सागोन से सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग तक)
– शाहजहां रोड (सी-हेक्सागोन से क्यू-पॉइंट तक)
– अकबर रोड (सी-हेक्सागोन से गोल चक्कर मानसिंह रोड तक)
– अशोक रोड (सी-हेक्सागोन से आर/ए जसवंत सिंह रोड तक)
– केजी मार्ग (सी-हेक्सागोन से माधव राव सिंधिया मार्ग क्रॉसिंग तक)
– कोपरनिकस मार्ग (सी-हेक्सागोन से माधव राव सिंधिया मार्ग क्रॉसिंग तक)
इन रूट्स पर जानें से बचने की सलाह
एडवाइजरी में कहा गया है कि टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन चालकों को डब्ल्यू-पॉइंट, मथुरा रोड, अशोक रोड, क्यू-पॉइंट, पृथ्वी राज रोड, अकबर रोड, सुब्रमण्यम भारती रोड, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, राजेश पायलट मार्ग जैसी सड़कों पर जाने से बचना चाहिए.
इन रूट्स पर मिल सकता है ट्रैफिक
विंडसर प्लेस और क्लेरिज होटल, मान सिंह रोड, एमएलएनपी राउंडअबाउट, जनपथ, फिरोज शाह रोड, मंडी हाउस राउंडअबाउट और सिकंदरा रोड के पास के चौराहे पर भारी मात्रा में ट्रैफिक होने की उम्मीद है.
ऐसा रहेगा बसों का डायवर्जन
एडवाइजरी में कहा गया है कि बसों का डायवर्जन रिंग रोड पर मोती बाग क्रॉसिंग, रिंग रोड पर भीकाजी कामा क्रॉसिंग, लोधी फ्लाईओवर के दक्षिण पर, आईटीओ, आईपी फ्लाईओवर-विकास मार्ग, रिंग रोड-यमुना बाजार, तीस हजारी-आर /ए मोरी गेट जंक्शन, पंचकुइयां रोड (दयाल चौक), एम्स फ्लाईओवर, एसबीएम-मथुरा रोड, नीला गुंबद, आश्रम चौक, एनएच-24-रिंग रोड, रिंग रोड-आईएसबीटी, आईएसबीटी-टी प्वाइंट और धौला कुआं पर रहेगा. दिल्ली परिवहन निगम (DTC), दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (DIMTS) और दूसरे सार्वजनिक परिवहन प्राधिकरणों को भी अपनी गाड़ियों की आवाजाही के लिए पहले से प्लान बना लेने का अनुरोध किया गया है.
बनाए जाएंगे 5 वेंडिंग जोन
कार्यक्रम स्थल के पास सीपीडब्ल्यूडी ने पांच वेंडिंग जोन स्थापित किए हैं, जहां 40 विक्रेताओं को अनुमति दी जाएगी और इंडिया गेट के पास दो ब्लॉक आठ-आठ दुकानों के साथ होंगे. कुछ राज्यों ने अपने फूड स्टॉल लगाने में रुचि दिखाई है.
28 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम
पीएम मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे. यह प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित की जा रही है, जहां इस साल की शुरुआत में 23 जनवरी को नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था. ग्रेनाइट से बनी यह प्रतिमा 28 फीट ऊंची है. सका वजन 65 मीट्रिक टन है. इसे मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है. इसे एक ग्रेनाइट पत्थर से उकेरा गया है.
कर्तव्य पथ पर ये होंगी सुविधाएं
19 एकड़ में फैले नहर के इलाके को फिर से विकसित किया गया है. पैदल यात्रियों के लिए 16 पुल बनाए गए हैं. कृषि भवन और वाणिज्य भवन के पास वोटिंग की जा सकेगी. लोगों के टहलने के लिए 15.5 किमी का लंबा रास्ता तैयार किया गया है. इसमें रेड ग्रेनाइट लगाया गया है. पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं. कर्तव्य पथ पर बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं देखने को मिलेंगी. पैदल रास्ते के साथ लॉन, हरे भरे स्थान, नवीनीकृत नहरें, मार्गों के पास लगे बेहतर बोर्ड, नई सुख-सुविधाओं वाले ब्लॉक और फूड स्टॉल होंगे. बेहतर पार्किंग स्थल, नए प्रदर्शनी पैनल भी देखने को मिलेगा.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 घंटा पहले
Technologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 घंटा पहले
Lifestyleनताशा बेडिंगफील्ड का नया गाना ‘Dot Dot Dot’ जारी 3 घंटे पहले
Businessपेंशन फंड पर उम्र बढ़ने का खतरा: वैश्विक पेंशन संकट 4 घंटे पहले
BusinessUK बजट में £1.5bn म्योर बोर्रोइंग फसिलिटी की घोषणा 5 घंटे पहले
Sportsकिमी एंटोनेली ने यूएस F1 GP में जीत दर्ज की 5 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड का कर्ज £1.15bn और मालिकों की बड़ी समस्याएँ 6 घंटे पहले
Health & Fitnessवॉल्टर कॉनवे और क्वेरी क्लब ने ट्रीडेजर में स्वास्थ्य सेवा बदली 6 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 1 दिन पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 1 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 1 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 8 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले