देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
इंदौर 16 बार पढ़ी गई

वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ

राजवाड़ा 2️⃣रेसीडेंसी अरविंद तिवारी ? बात यहां से शुरू करते हैं ? हर नेता का काम करने का अपना एक अलग अंदाज होता है और वही उसे चर्चा में ला देता है इन दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जिस अंदाज में सक्रिय हैं वह कुछ कुछ भाजपा में प्रभात झा के दौर का एहसास करवा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi14 जनवरी 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अरविंद तिवारी

? बात यहां से शुरू करते हैं

? हर नेता का काम करने का अपना एक अलग अंदाज होता है और वही उसे चर्चा में ला देता है इन दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जिस अंदाज में सक्रिय हैं वह कुछ कुछ भाजपा में प्रभात झा के दौर का एहसास करवा रहा है। पिछले 15 सालों में भाजपा के जितने भी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं उनमें से झा ही मैदान में सबसे ज्यादा सक्रियता दिखाई थी हालांकि इसका नुकसान भी उन्हें बाद में उठाना पड़ा। शर्मा भी इन दिनों प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बैठने के बजाए मैदान में ज्यादा सक्रियता दिखा रहे हैं और लंबे अंतराल के बाद भाजपा में अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है।

? केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की मध्य प्रदेश में बढी सक्रियता के पीछे कुछ ना कुछ तो राज है। पटेल इन दिनों अकसर मध्यप्रदेश में देखे जा रहे हैं और मंत्रियों सांसदों और विधायकों से मुलाकात के साथ-साथ कार्यक्रमों में भी खूब शिरकत कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में पटेल का अपना एक नेटवर्क है और इस नेटवर्क से जुड़े लोग भी अपने नेता की सक्रियता के बाद बेहद सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर भी पटेल की असरकारक मौजूदगी नजर आती है और मेल मुलाकात का उनका जो अंदाज है वह भी उन्हें पार्टी के दूसरे नेताओं से एक अलग कतार में ला खड़ा करता है। देखते हैं आगे क्या होता है क्योंकि जहां आग लगती है वही से तो धुआं निकलता नजर आता है।

? मंत्री विजय शाह गाहे-बगाहे सुर्खियों में आ ही जाते हैं। विवादों से भी उनका पुराना नाता रहा है। भाजपा में उनके ‘शुभचिंतकों’ की भी कमी नहीं है। पिछले दिनों इंदौर के एक स्पा में विदेशी युवतियों के साथ जो लोग पकड़े गए। उनमें से तीन शाह के विधानसभा क्षेत्र से वास्ता रखते थे। जैसे ही इन लोगों के नाम सामने आए पार्टी के ही लोगों ने शाह के साथ इनके फोटो वायरल कर दिए। नतीजा यह हुआ कि अगले दिन चाहे सोशल मीडिया हो या फिर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हर जगह छापे की खबर के साथ शाह के इन अय्याश नेताओं के साथ फोटो ही नजर आये।

? कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहेंगे नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ेंगे या दोनों पदों पर बने रहेंगे यह तो अब कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय ही नहीं रहा है। अब चर्चा का मुद्दा तो यह है कि के, वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेता भी उनके सामने नतमस्तक नजर आ रहे हैं। इसका कारण यह है कि मध्यप्रदेश में संगठन से जुड़े कुछ मुद्दों पर इन दोनों नेताओं की सिफारिशों को जिस अंदाज में कमलनाथ ने नजरअंदाज किया वह कांग्रेस की राजनीति में फिलहाल उनके बढे हुए कद का अहसास करवा रहा है। दिल्ली के रुख से यह साफ हो गया है कि अभी तो मध्यप्रदेश कांग्रेस में वही होगा जो कमलनाथ चाहेंगे।

? पिछले दिनों इंदौर में हुए आदिवासी युवक युवतियों के कार्यक्रम में जिस तरह की स्थिति का सामना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को करना पड़ा उसके बाद इंदौर से ही इस वर्ग के युवाओं की परेशानियों को समझने का काम शुरू हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह संघचालक के दायित्व से मुक्त होने के बाद इन दिनों भाजपा में बेहद सक्रिय डॉ निशांत खरे इस मामले में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पिछले दिनों में इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह के साथ आदिवासी छात्रावासों में पहुंचे और वहां रह रहे युवाओं से सीधा संवाद किया और उनकी परेशानियों को जाना।इसका नतीजा आने वाले समय में देखने को मिल सकता है। वैसे जिस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ा उसकी कमान भी डॉक्टर खरे के हाथों में ही थी।

? कांग्रेस के दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया और जोबट से विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद भूरिया के खिलाफ बेहद मुखर हुए महेश पटेल के बीच जो जंग चल रही है उसका पहला नतीजा तो कांतिलाल भूरिया के पक्ष में गया है उप चुनाव हारने के बाद पटेल ने अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से जो इस्तीफा दिया था वह ताजा जंग में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मंजूर कर लिया है लेकिन इस जंग का दूरगामी नतीजा बड़े भूरिया के लिए नुकसान दायक दिख रहा है। पटेल का इस्तीफा झाबुआ रतलाम संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर दिल्ली पहुंचने का सपना संजोए बैठे भूरिया के लिए 2024 में बहुत घाटे का सौदा साबित होने वाला है।

? इंदौर से दो बार विधायक रह लिए सत्यनारायण पटेल कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी बनाए जाने के बाद से ही वहां प्रियंका गांधी के खास सिपहसालार उनमें से एक है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और युवाओं को साधने के लिए कांग्रेस जिस अंदाज में काम कर रही हैं उससे वहां पार्टी के की है पहले से कुछ अच्छा होने की स्थिति बन रही है। नतीजा तो वक्त पर ही पता चलेगा लेकिन फिलहाल तो पटेल उन नेताओं की कतार में आ खड़े हुए हैं जिनका प्रियंका और राहुल गांधी के साथ सीधा संवाद हो जाता है।

? पुलिस मुख्यालय के साथ ही वल्लभ भवन के गलियारों में भी यह चर्चा चल पड़ी है कि मध्य प्रदेश का अगला डीजीपी कौन होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रुख को लेकर कुछ भी अंदाज इस मामले में लगाना बेहद मुश्किल है। बड़े साहब यानि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की पसंद माने जा रहे राजीव टंडन तो तकनीकी बाध्यता के कारण इस पद पर काबिज हो नहीं पाएंगे। पंजाब में प्रधानमंत्री के साथ हुए ताजा घटनाक्रम के बाद दिल्ली में कैबिनेट सचिव सुरक्षा के पद पर पदस्थ सुधीर सक्सेना के इस पद पर काबिज होने की संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही है। वे दिल्ली दरबार के बेहद भरोसेमंद अफसर हैं और इसका फायदा भी उन्हें मिलेगा।

?‍♀️ चलते चलते ?‍♀️

मध्य प्रदेश की ताकतवर आईएएस अफसर रश्मि शमी के भाई असीम अरुण कानपुर के पुलिस कमिश्नर का पद छोड़कर कन्नौज जिले की सदर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। असीम अरुण के पिता श्री राम अरुण उत्तर प्रदेश के डीजीपी भी रहे हैं।

? पुछल्ला

यह पता करना जरूरी है कि इंदौर में कांग्रेस के दो विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल अचानक शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल से क्यों दूरी बनाने लगे हैं। दोनों नाराज विधायकों को शहर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष शशि यादव का भी साथ मिल  रहा है।

? अब बात मीडिया की

? देश के सबसे बड़े केबल नेटवर्क समूह जीटीपीएल ने एसीएन केबल नेटवर्क के साथ मध्यप्रदेश में ज्वाइंट वेंचर कर दिया है। केबल इंडस्ट्री में यह एक बड़ी हलचल का कारण बन सकता है।

? दबंग दुनिया समाचार समूह में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यहां संपादकीय टीम में काफी फेरबदल होगा।

? इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शिंदे जल्दी ही अपने नए वेंचर के साथ मैदान में होंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑