रूस-यूक्रेन जंग:यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में रूसी सेनाओं को बढ़त, जेलेंस्की को यूरोप से मदद की आस
रूस और यूक्रेन के बीच जंग नए दौर में पहुंच गई है। अब यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में रूसी सेना तेजी से आगे बढ़ रही है और इसको लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की साफ तौर पर खौफ में नजर आ रहे हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच जंग नए दौर में पहुंच गई है। अब यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में रूसी सेना तेजी से आगे बढ़ रही है और इसको लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की साफ तौर पर खौफ में नजर आ रहे हैं। सेवेरोडोनेट्स्क पर कब्जे की जंग में भी व्लादिमिर पुतिन की फौज ही आगे नजर आ रही है। यूक्रेन की फौज के पास हथियार और दूसरे सामान की कमी होती जा रही है। जेलेंस्की ने मदद के लिए यूरोपीय देशों से गुहार लगाई है।
बातचीत की अब भी उम्मीद
‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक, रूसी फौज के बढ़ने की वजह से यूरोपीय देशों पर भी दबाव है कि वो अब कोई बड़ा फैसला करें ताकि पुतिन को रोका जा सके। हालांकि, कुछ यूरोपीय नेताओं का मानना है कि अब भी बातचीत के जरिए कोई नतीजा निकाला जा सकता है। सेवेरोडोनेट्स्क के साथ ही पुतिन की फौज लिसिचांस्क की तरफ भी तेजी से बढ़ रही है। यह पूर्वी यूक्रेन का अहम और संवेदनशील हिस्सा है। इस महीने के आखिर में यूरोपीय देशों के नेता जी-7 के तहत मिलने वाले हैं। उम्मीद है कि इसमें यूक्रेन की मदद को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है।
पिकनिक स्पॉट पर सामूहिक कब्र मिली
सोमवार को पश्चिमी मीडिया ने एक अहम खबर दी। इसके मुताबिक, कीव शहर के बाहरी हिस्से में मौजूद जंगल में कुछ सामूहिक कब्रें मिली हैं। फिलहाल, एक ही कब्र से 7 शव निकाले जा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सभी लाशें कीव के लोगों की हैं। इन लोगों को रूसी सैनिकों ने टॉर्चर करने के बाद मार डाला। खास बात यह है कि कीव का यह बाहरी हिस्सा एक फेमस पिकनिक और टूरिस्ट स्पॉट था। यहां आमतौर पर कीव के नागरिक छुट्टियों का लुत्फ उठाने आते थे। इस जंगल के करीब ही एक छोटी नदी भी है।
रूस का ऑयल एक्सपोर्ट कम नहीं हुआ
फिनलैंड से जारी एक स्पेशल रिपोर्ट में बताया गया है कि जंग के शुरुआती 100 दिनों में भले ही यूरोप और अमेरिका समेत कई देशों ने रूस से ऑयल इम्पोर्ट पर रोक लगा दी हो, लेकिन इसके बावजूद रूस का ऑयल एक्सपोर्ट कम नहीं हुआ। इस रिपोर्ट के मुताबिक, जंग के शुरुआती सौ दिन में रूस ने रिकॉर्ड 93 अरब डॉलर का ऑयल एक्सपोर्ट किया। इसके अलावा नैचुरल गैस एक्सपोर्ट से भी पुतिन सरकार ने मोटी कमाई की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले
