राखी सावंत ने रितेश से अलग होने का लिया फैसला : मैं वास्तव में दुखी हूं…वेलेंटाइन डे से पहले
मुबंई : राखी सावंत के फैंस के लिए एक बेहद दिल दुखने वाली खबर आ रही है. बिग बॉस 15 के जरिए जहां राखी सावंत ने अपने पति रितेश से सभी को मिलवाया, और कहा कि आज उसी रितेश से राखी सावंत अलग होने जा रही हैं.
मुबंई : राखी सावंत के फैंस के लिए एक बेहद दिल दुखने वाली खबर आ रही है. बिग बॉस 15 के जरिए जहां राखी सावंत ने अपने पति रितेश से सभी को मिलवाया, और कहा कि आज उसी रितेश से राखी सावंत अलग होने जा रही हैं. जी हां, राखी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी अपने चाहने वाले फैंस को दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि वह और रितेश दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है. राखी सावंत ने अपने पोस्ट में लिखा, प्रिय प्रशंसकों और शुभचिंतकों, बस इतना कहना चाहती हूं कि रितेश और मैंने अलग होने का फैसला कर लिया है. बिग बॉस शो के बाद बहुत कुछ हुआ है और मैं कुछ चीजों से अनजान थी, जो मेरे नियंत्रण से बाहर थीं. हमने अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश की है और चीजों पर काम करने की कोशिश की है, लेकिन मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा है कि हम दोनों सौहार्दपूर्ण ढंग से आगे बढ़ें और हम दोनों अपने जीवन का आनंद लें अलग से. उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ’मैं वास्तव में दुखी हूं कि यह वेलेंटाइन डे से पहले होना था, लेकिन निर्णय लेना पड़ा. मैं रितेश को जीवन में सर्वश्रेष्ठ की कामना करती हूं, लेकिन मेरे लिए जीवन के इस पड़ाव पर मुझे अपने काम और अपने जीवन पर ध्यान देना है और खुद को खुश और स्वस्थ रखना है. मुझे हमेशा समझने और समर्थन करने के लिए धन्यवाद. इससे पहले राखी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रितेश के साथ अपने करंट स्टेटस को लेकर बात की थी. राखी सावंत ने कहा था. अभी इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकती. अभी हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. जब उनसे सवाल किया या घर के अंदर क्या थे, तो उन्होंने कहा पति-पत्नी. राखी ने कहा कि मैं अभी कुछ भी नहीं बोल पाउंगी. बाहर निकलने के बाद हम दोस्त हैं. कुछ कानूनी मामलों को सुलझाना है, और वो उसी में लगा है. आगे क्या होगा दोनों को पता नहीं.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News‘SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें’:महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति 23 दिन पहले
Mumbaiमुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी 61 दिन पहले
Mumbaiगणेश विसर्जन आज, जानिए मुंबई कैसे देगी प्यारे गणपति को विदाई 411 दिन पहले
Mumbaiमुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक अति महत्वाकांक्षी महाराष्ट्र शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’ को मंजूरी दे दी। 484 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन? 643 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiखासदार वसंतराव चव्हाण अनंतात विलीन; शासकीय इतमामात अंत्यसंस्कार 786 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiएसटीचा इकोफ्रेंडली ‘LNG’ बसेस बांधणीचा ठराव मंजूर, महामंडळाची सरकारकडे ९७० कोटींची मागणी 786 दिन पहलेTimeNewsMumbaiMumbaiदेवेंद्र फडणवीस यांच्या विरोधात लढणार का?, अनिल देशमुखांची पहिली प्रतिक्रिया, म्हणाले… 787 दिन पहले